Friday, April 26, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
धर्म संस्कृति

शेहुल गांव में हुआ तीन देवी देवताओं का भव्य देव मिलन

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | November 11, 2019 06:48 PM

आनी,

 

खण्ड की  ग्राम पंचायत  के अन्तर्गत देवभूमि के प्राचीन एंव ऐतिहासिक गावं शेउल में सोमवार को तीन अराध्य देवी देवताओं बाडी दुर्गा, बैशी महादेव तथा बिननी महादेव का दिव्य देव मिलन हुआ। शेहुल गांव पहॅुंचने पर स्थानीय भक्त हुकमचंद शर्मा सहित समस्त गांववासियों ने देवताओं का पारम्पररिक रूप से  भव्य स्वागत किया। गौर हो कि गांव शेउल देवी माता बाडी दुर्गा की तपोस्थली मानी जाती है देव कथा अनुसार शेउल गांव में आज भी सतयुग का प्राचीन मंदिर विद्यामान हैं, जिसका हाॅल ही में जीर्णोेद्धार किया गया।मंदिर के बाहर एक विशालकाय वृक्ष मौजूद है, जिसकी जडें आसमान की ओर और इसका शीर्ष जमीन में धंसा है।। शेउल गांव के केसरदेव,किशोरीलाल,झाबेराम,खेमराज,ने बताया कि गांव में कई बर्षों बाद तीन देवी देवताओं का आगमन हुआ है।इस दिव्य मिलन के दर्शन को सैंकडों लोग उमडे। देवी माता बाडी दुर्गा के कारदार रामलाल शर्मा,बैंशंी महादेव के कारदार मदन ठाकुर,देवता विननी महादेव के कारदार कृपाराम सहित सभी कारकुनों व देवलुओं का गांव शेउल में भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर करसोग की भजन मंडली ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को खूब झुमाया। दिन में देवताओं का झाडा आयोजित किया गया, जिसमें देवी देवताओं के शक्ति स्वरूप गुर ने खेल में आकर लोगों को फलादेश सुनाया और उन्हें चावल के दानों के रूप में कष्टों का निवारण किया। लोगों ने देवी देवताओें के समक्ष माथा टेककर सुख समृद्धि का आशिर्वाद लिया ।

 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,70,482
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy