शिमला,
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज दिल्ली में मीडिया ग्रुप इंडिया टुडे द्वारा आयोजित इंडिया टुडे स्टेट आफ द स्टेट्स कन्क्लेव-2019 में हिमाचल को शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों में पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि देश के बड़े राज्यांे को पछाड़ते हुए हिमाचल ने लगातार दूसरी बार शिक्षा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज पूरा देश हिमाचल सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लागू की गई सर्वश्रेष्ठ नीतियांे की सराहना कर रहा है। नर्सरी शिक्षा शुरू करने पर सरकारी विद्यालयों में बच्चो की संख्या में बढ़ोतरी, अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना, अटल आदर्श विद्यालय योजना, भाषा लेब, विजुअल शिक्षा जैसे क्रांतिकारी फैसलों की पूरे देश में सराहना हो रही है।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में लगातार दूसरी बार सम्मानित करने का श्रेय जहां मुख्यमंत्री को जाता है वही हिमाचल के सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षक भी श्रेय के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि देश के उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राज्यस्थान, मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्यों को शिक्षा के क्षेत्र में पछाड़ कर पुरस्कार प्राप्त करना हिमाचल के लिए गर्व की बात है।