Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
हेल्थ और लाइफस्टाइल

प्लास्टिक छोड़ो पर्यावरण बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | November 23, 2019 03:49 PM

 शिमला ,          

राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान द्वारा चलाए जा रहे, ‘प्लास्टिक छोड़ो पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुषेश आर्य ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नई दिल्ली में मुलाकात कर हैंड मेड पेपर बैग देकर अभियान में मदद के लिए निवेदन किया। इसे मुख्यमंत्री ने पूर्ण रूप से स्वीकार किया  एवं भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अभियान के सफलता की कामना की और कहा कि प्रदेश इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहा है और पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

 इस अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र विजयवर्गीय, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री विशाल नेगी, ललित दवे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।                          

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हेल्थ और लाइफस्टाइल खबरें
रिज मैदान पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन टौणी देवी में डायरिया : शिवरात्रि, व्रत, भंडारे या फिर जल शक्ति विभाग का दूषित पेयजल , जांच टीम ने जुटाए फैक्ट्स 12 पंचायतों के 27 गांवों के सैंकड़ों लोग उल्टी दस्त रोग से ग्रसित आनी में  80 बूथ पर 3030 बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक आयुष हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर कराणा ने  जाबो में 96 ग्रामीणों का किया हेल्थ चेक अप टौणी देवी में विद्युत विभाग ने कचरा लगाया ठिकाने नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने रक्तदान शिविर में तोड़ा अपना ही पुराना रिकार्ड नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में रक्तदान शिविर 6 फरवरी को ।  92  पंचायतों   ने की  टीबी मुक्त पंचायत की दावेदारी- सीएमओ कराणा के बटाला गांव में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में जांचा 92 ग्रामीणों का स्वास्थ्य,बांटी दवाइयां
-
-
Total Visitor : 1,63,83,762
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy