Thursday, April 25, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
धर्म संस्कृति

देवता व्यास ऋषि कुंईरी महादेव और सृष्टि नारायण करशाला के साथ दो दिवसीय कुंईर बूढ़ी दीवाली मेला सम्पन्न

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | November 27, 2019 07:15 PM
 
आनी,
 
आनी उपमण्डल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुहान के कुंईर गांव में प्राचीन बुढी़ दिवाली मेला बुधवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। बूढी़ दिवाली पर्व में धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं परम्परागत कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।  क्षेत्र के युवा हरीश शर्मा ने बताया कि बूढ़ी दिवाली मेले में क्षेत्र के लोगों ने आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ इस त्यौहार को मनाया। रात के समय मन्त्रोचारण करते  हुए अग्नि कुण्ड प्रज्वलित करके काव गीत गाए गए। गांव के सभी लोगों ने आपस में हंसी-मजाक एवं नाच-गाना किया। दूसरे दिन भगवान वेद व्यास कुंईरी महादेव और सृष्टि नारायण करशाला  की भव्य शोभायात्रा निकाली गई ,जिसमें देव परंपरा के अनुसार ढोल- नगाड़ों की थाप के साथ लोक नृत्य करते हुए क्षेत्र के लोगों ने मुंजी के घास से बनाया हुआ "बाण्ड" (रस्सा) खींचा। जिसमें क्षेत्र के कई लोगों ने भाग लिया। इस दृश्य  को समुद्र मंथन से जोड़ा गया गया है,। हजारों श्रद्धालुओं ने दिवाली मेले मे रस्सी को खींच कर अपने लिए शेष पवित्र मुंजी आशीर्वाद के रूप में ली। बूढ़ी दिवाली मेले में देवता पुरोहित व गांव के लोगों ने पहाड़ी गीत गाकर नाटी नृत्य किया और प्रत्येक वर्ष की भांति इस मेले की परंपरा को पूरा किया। इस अवसर पर कारदार इंद्र सिंह नव प्रभात युवा संघ कुंईर के अध्यक्ष हरीश शर्मा ठाकुर चंद वर्मा आशीष शर्मा, बेली राम, रिंकू शर्मा,संजय शर्मा, विनोद शर्मा,रणबीर वर्मा, सीताराम, लक्ष्मण वर्मा,दीक्षित शर्मा, संजीव चौहान, सोनू वर्मा आदि उपस्तिथ रहे।।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,69,900
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy