आनी,
पुलिस थाना आनी के तहत दुदराज गांव पोखरी के समीप एक पिकअप एचपी 35 3235 के सड़क से करीब 500 मीटर नीचे लुढ़क जाने से इसमें सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरे को गम्भीर चोटें आई हैं। घायल युवक का सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार करने के बाद एमजीएमसी खनेरी रेफेर कर दिया है। घटना की पुष्टि डीएसपी आनी तेजिंदर वर्मा ने की है। मृतक की पहचान महेंद्र कुमार पुत्र मंगत राम उम्र 25 वर्ष निवासी पोखरी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक का नाम सुरेश कुमार पुत्र जय सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी पोखरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक महेंद्र सिंह जो पिकअप का मालिक था और गाड़ी चला रहा था, जब पोखरी के साथ कुटल के समीप पहुचा तो सम्भवतः नियंत्रण खो गया एयर पिकअप सड़क से करीब 500 मीटर नीचे लुढ़क गयी। जिसमे महेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सुरेश कुमार को चोटें आई। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना कब हुई इसकी किसकी जानकारी नहीं है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे जब ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा तो सूचना पुलिस की दी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुर्घटना रात में कभी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेकर शव को कब्जे लेकर उसका सिविल अस्पताल आनी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपयों की फ़ौरी राहत दी गयी है।