Friday, March 29, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
शिक्षा

पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने एसएसआरवीएम स्कूल में पुरस्कृत किए मेधावी

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | December 29, 2019 04:51 PM
ऊना, 
 
 
कोटलाकलां स्थित श्री श्री रवि शंकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ऊना में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य और पशुपालन मंत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। 
इस अवसर पर अपने संबोधन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन प्रत्येक मनुष्य के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। विद्यार्थी जीवन में ही करियर निर्माण की नींव रखी जाती है। जो विद्यार्थी इस समय के दौरान अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित और उस पर ध्यान केन्द्रित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, वे जीवन में अवश्य सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी देश का भविष्य है। शिक्षित और सफल नागरिकों पर देश का विकास निर्भर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम अतिरिक्त गतिविधियां विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास में मददगार होती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और उनकी सफलता के पीछे अध्यापकों का भी अहम योगदान रहता है। अध्यापक बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों से परिपूर्ण करते हैं। 
उन्होंने कहा कि स्कूलों में बेहतर शिक्षा सुविधाएं और आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध करवाने में प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्कूलों में खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन लाल शर्मा ने इस मौके पर वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी जबकि स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पंचायती राज मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार रूपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, जिला पंचायत अधिकारी रमन कुमार शर्मा, केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के उप कुलपति डॉ. कुलदीप अग्रिहोत्री, कएसएसआरवीएम के एमडी सुमेश कुमार शर्मा तथा सतीश शर्मा, अशोक धीमान, मनमोहन शारदा, राकेश कैलाश, अर्जुन वशिष्ट व कंचन शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
-000-
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और शिक्षा खबरें
हिन्दी विषय में कक्षा छठवीं में "अक्षरों का महत्व" पाठ हटाना बाल विकास और मनोविज्ञान के अनुसार अनुचित; ठाकुर डीएवी दरकोटी ( टौणी देवी) के छात्रों ने किया विज्ञान केंद्र शिमला का भ्रमण स्टूडेंट्स कोचिंग एकादमी चौपाल से 6 छे बच्चों का आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 मे हुआ चयन मार्च 2024 में आयोजित हो रही वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत सात मार्च 2024 को कक्षा दसवीं के हिन्दी विषय के B और C सीरिज के बहुविकल्पात्मक प्रश्नोत्तरो में टंकण त्रुटियों दयानंद आदर्श विद्यालय के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान आईटीआई ऊना में आगामी 5 मार्च को लगेगा रोजगार मेला डीएवी  स्कूल दरकोटी (टौणी देवी) में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की तैयारियां जोरों पर  भूल वो भी इतनी बडी::::सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे महान कवि को पाठ्य पुस्तक से हटाना ठीक नहीं ; हेमराज ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंग्यारा में सम्पन्न हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मिस्का  इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने  मनाया विश्व हिंदी दिवस 
-
-
Total Visitor : 1,63,86,682
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy