Thursday, April 25, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
पोल खोल

विश्लेषण : हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे लोग बमुश्किल बने सदस्य, अंकुश दत्त शर्मा पहले की तरह फिर देखेंगे मीडिया का प्रभार

-
रजनीश शर्मा ( 9882751006) | January 12, 2020 08:32 PM



हमीरपुर, 
बड़सर के पूर्व एमएलए और अपने आपको धूमल का हनुमान कहलवाने में गर्व महसूस करने वाले बलदेव शर्मा को जिला भाजपा अध्यक्ष बनने से रोकने में असफल रूप से सक्रिय रहे लोगों को जिला भाजपा कार्यकारिणी में सबक़ सिखाया गया है। जो लोग  कभी जिला भाजपा अध्यक्ष पद का सपना देख रहे थे, रविवार को घोषित सूची में बमुश्किल उन्हें जिला कार्यकारिणी में केवल सदस्य मनोनीत किया गया है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकारिणी में धूमल समर्थकों का दबदबा देखने को मिल रहा है।

जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने नई कार्यकारिणी में महिल शक्ति को भी महत्वपूर्ण पदों पर विराजित कर सम्मान दिया है। पार्टी में लम्बे समय से कार्यरत उषा बिरला और वीना शर्मा को जिला भाजपा में नए उपाध्यक्ष पदों पर ज़िम्मेदारी दी गयी है। वहीं, पवना धीमान और आशा शर्मा जिला भाजपा की नई सचिव होंगी। युवा अभयवीर सिंह (लवली) अब हरीश शर्मा के साथ मिल कर जिला हमीरपुर भाजपा महामंत्री का काम सम्भालेगे।

मीडिया से मधुर सम्बन्धों के कारण अंकुश दत्त शर्मा को जिला भाजपा में एक बार फिर प्रेस सचिव के पद पर ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। पिछले कार्यकाल में अंकुश दत्त शर्मा ने जिला मीडिया प्रभारी के रूप में प्रशंसनीय कार्य किया था।
उधर, क़रीब पाँच दर्जन लोगों को जिला भाजपा कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। यदि सदस्यों की सूची में नज़र दौड़ाई जाए तो इनमें से तीन-चार लोग जिला भाजपा अध्यक्ष पद का ख़्बाव देख रहे थे। इनमें से कुछ तो बलदेव शर्मा को ज़िला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के ख़िलाफ़ लामबंद भी हो गये थे। इसके बावजूद बलदेव शर्मा हमीरपुर भाजपा के अध्यक्ष चुन लिए गये थे।

इस बारे में जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा का कहना है कि जिला भाजपा कार्यकारिणी में अनुभवी, कर्मठ, युवा कार्यकर्ताओं के अलावा मातृशक्ति को प्रमुख पदों पर नियुक्ति दी गयी है। यह अबतक की सबसे संतुलित कार्यकारणी है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और पोल खोल खबरें
https://youtu.be/U9VnoJDjOXE?si=ZbOnbbs0-COT1i1d ठंड में सुबह पहुंचीं महिलाएं, चार घंटे देरी से हुए ऑपरेशन https://youtu.be/ufPZUcCxnwc?si=ljShFslFUBg6_b7_ आईजीएमसी में नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मी सीटू के बैनर तले उतरे सड़कों पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का शिमला जीपीओ के बाहर हल्ला बोल अस्पताल में सेवा दे रहे दो सुरक्षाकर्मी आपदा में दुर्घटनाग्रस्त होने से मेडिकल अवकाश पर तो नहीं दीया जा रहा वेतन शिमला, सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग बहाल न हुआ तो करेंगे प्रदर्शन सड़क बहाल न होने से भारी दिक्कत झेल रहे तुमन के ग्रामीण HPPSC में धांधली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का आया पत्र। कूड़े के ढेर और बन्दर बने भराड़ी वासियों के लिए आफत Breaking News: पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकती" क्योंकि मैं मीडिया से हूं पोल खोल:ग्राम पंचायत बस्सी के उप प्रधान के खिलाफ दायर याचिका में 2 साल से नहीं हो पाया निर्णय।
-
-
Total Visitor : 1,64,69,820
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy