Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवारज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कियास्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजितएसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियानवर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यपगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकउपायुक्त का 'नशा मुक्त ऊना' बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल
-
धर्म संस्कृति

आनी में मंदिरों के कपाट बंद,मकर सक्रांति पर उमडा भक्तों का जनसैलाब

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | January 14, 2020 05:51 PM
आनी,
 
 
मंगलवार को समूचे आनी क्षेत्र सहित साथ लगते चबासी क्षेत्र में  के महादेव शमशर और कसुम्बा भवानी मंदिर में मेले की धूम 
आनी ज़िला कुल्लू के प्रसिद्ध शमशरी महादेव मंदिर में मंगलवार को मकर सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया,पर्व पर ग्रामीण इलाके में लोगों ने प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर, विधिवत पूजा पाठ व हवन आदि किए, और परिवार सहित सम्बंधियों को जौ व पाजे की डाली भेंटकर ,मकर सक्रांति की बधाई दी। इस दिन घरों में माश व चावल की खिचड़ी बनाई गई,जिसका देसी घी के साथ लोगों ने खूब ज़ायका लिया।घी खिचड़ी की खुश्बू से घाटी खूब महकी।
पर्व पर आनी के देवालय शमशरी महादेव,बैहनी महादेव,कुसुम्बा भवानी,देहुरी दुर्गा, बैहनी महादेव तथा बाडी दुर्गा सहित विभिन्न देवालयों में खूब धूम रही।मंदिरों में अपने ईष्ट देवताओं के दर्शन को भक्तों का भारी जनसैलाव उमडा।मंदिरों में देव दरवार झाड़े का आयोजन भी किया गया,जिसमें देवता के शक्ति अंश गुर ने खेल में आकर लोगों के कष्टों का चावल के दानों के रूप में किया। पर्व के मौके पर कई मंदिरों में भक्तों के लिए प्रशाद के रूप में खिचड़ी भी बांटी गई।इस धार्मिक आयोजन के उपरांत मंदिरों के कपाट घृतमा लगाकर 16 दिनों के लिए बंद कर दीए गए हैं।मान्यता है कि मकर सक्रांति के दिन से देवता स्वर्ग प्रवास पर निकलते हैं,जो देव एतवार को वापिस लौटते हैं।   खेगसू मंदिर में मकर सक्रांति पर्व पर तहसीलदार देवेंद्र नेगी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए ।नेगी ने कहा कि  हमारा ग्रामीण समाज देवी देवताओं की मान्यता पर निर्भर है और इसी के फलस्वरूप लोगों में अपने ईष्ट देवताओं के प्रति अगाध श्रद्धा है।उन्होंने लोगों से प्राचीन देव परम्पराओं को संजोए रखने पर बल दिया।  
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,52,862
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy