Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवारज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कियास्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजितएसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियानवर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यपगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकउपायुक्त का 'नशा मुक्त ऊना' बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल
-
अंदर की बात

जगत प्रकाश नड्डा बने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष।

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | January 20, 2020 04:47 PM
शिमला,


जगत प्रकाश नड्डा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने । यह हिमाचल जैसे छोटे राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
जगत प्रकाश नड्डा ने आज भाजपा मुख्यालय दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए नामांकन भरा हिमाचल से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं समस्त मंत्रिमंडलगण और हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हिमाचल कार्यकर्ताओं का हिमाचल भवन दिल्ली में एकत्रीकरण हुआ वहां से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बहुत जोश और नड्डा की प्रशंसा में नारे लगाते हुए दिल्ली मुख्यालय पहुंचे , उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश के सभी मंडलों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला हिमाचल जैसे छोटे प्रांत के लिए यह बहुत गौरव में बात है कि हिमाचल को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है, हिमाचल का नाम एक बार फिर स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल हिमाचल सदन से भाजपा मुख्यालय दिल्ली गए ।
भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा प्रतिनिधिमंडल जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई ने जगत प्रकाश नड्डा का एक नामांकन पत्र भरा जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश मंत्री मंडल के सदस्य एवं भाजपा प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी  राधा मोहन सिंह ने जे पी नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया।
इस महत्वपूर्ण पर्व पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज का दिन हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे प्रदेश के लिए गौरव का दिन है जगत प्रकाश नड्डा जी का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का विषय गौरव का है उन्होंने कहा नड्डा की मेहनत लगन और निष्ठा का यह परिणाम है कि वह आज इन ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री के साथ काम करते हुए वह आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन्ना बहुत बड़ा गौरव है।
उन्होंने कहा हिमाचल वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ता की ओर से हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएं उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश से सभी मंडलों से 5000 से अधिक कार्यकर्ता जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी में भाग लेने जा रहे हैं चाहे वह किन्नौर हो या चंबा सभी जगह से कार्यकर्ता आ रहे हैं उन्होंने बताया कार्यकर्ता परंपरागत वाद्य यंत्र एवं वेशभूषा में हिमाचल से आए हैं और हिमाचल प्रदेश में जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बहुत उत्साह है ।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और अंदर की बात खबरें
https://youtu.be/sORW3-IETxk?si=e58PuhC8b_Ult-l5 कितना साफ पानी पी रहे आप...एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी जानकारी राजकीय भाषायी कर्मचारियों के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं; हेमराज ठाकुर हाटियों ने दी सरकार को दीपावली तक की मोहलत ट्रांसपोर्ट सोसायटी सदस्य पवन की सदस्यता सहायक रजिस्ट्रार ने की बर्खास्त विधानसभा में जोर-जोर से गूंजा पत्र बम का मामला नारी शक्ति वंदन विधेयक 'नारी शक्ति' 'राष्ट्र शक्ति' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : योगी दो दोस्तों ने खाली सींरींज से बना दी जेसीबी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कल होने वाला Post Graduate और B.Ed का Exam हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS का 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, अगस्त में होगी परीक्षा। हार्ट अटैक से बचना है तो लिंक पर क्लिक करें और पूरा पढ़ें।
-
-
Total Visitor : 1,64,52,370
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy