Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
अंदर की बात

हड़ताल: तीन दिन बंद रहेंगे बैंक; वेतन संशोधन को लेकर चलेगा संघर्ष, पैसों के लेन-देन में जनता को होंगी दिक्कतें

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | January 31, 2020 08:05 AM

 

शिमला ,

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारी शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। मागें पूरी न होने पर बैंक कर्मचारियों ने अब सड़कों पर उतरने का निर्णय ले लिया है। हड़ताल के चलते राज्य में लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में जनता को लेन-देन के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने कहा कि आईबीए कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर गंभीर न होने के चलते यह विरोध प्रदर्शन पूरे देश भर में किया गया है। 1-1-2017 से लेकर अब तक 21 बैठकें हो चुकी हैं, मगर वेज रिवाइज नहीं हो पाए हैं। आईबीए ने 5-5 2018 से अब तक छह बार पे-स्लिप कॉस्ट बढ़ाई है। उनका आरोप है कि इससे शुरुआत में छह फीसदी किया गया था। इसके बाद आठ, फिर 10 फीसदी किया गया। इसके बाद फिर बढ़ोतरी कर 12 प्रतिशत किया गया था। अब इससे बढ़ाकर 12.25 फीसदी कर दिया गया है, लेकिन आईबीए कर्मचारियों को समानजनक भत्ते नहीं दे पाई है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। इसको लेकर अब कर्मचारियों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। वहीं बैंक कर्मचारी बैकों में फाइव-डे वीक की मांग कर रहे हैं, मगर इसकी तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेंशन में भी कई विसंगतियां चल रही हैं, लेकिन इनकों दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईबीए अन्य मागों को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। मार्च माह में तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी, अगर इसके बाद भी बैक कर्मचारियों की मागों को पूरा नहीं किया जाता है। इसके खिलाफ आंदोलन को और उग्र कर दिया जाएगा। उधर, एटीएम मशीनों में गुरुवार शाम के समय पैसा डाला गया है। शुक्रवार व शनिवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जबकि रविवार को अवकाश के चलते बैक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंकों की एटीएम मशीनों में भी जनता को पैसों को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

11 से 13 मार्च को भी कर्मी करेंगे हड़ताल

बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद बैंक कर्मचारी अपनी मागों को लेकर मार्च माह में तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल 11,12 व 13 मार्च को होगी। अगर इसके बाद भी बैंक कर्मचारियोें की मागें पूरी नहीं होती हैं, तो बैंक कर्मचारी पहली अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगें। प्रदेश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लगातार तीन दिनोें तक बैंकों में लेन-देन का कार्य बंद रहेगा। ऐसे में जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और अंदर की बात खबरें
https://youtu.be/sORW3-IETxk?si=e58PuhC8b_Ult-l5 कितना साफ पानी पी रहे आप...एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी जानकारी राजकीय भाषायी कर्मचारियों के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं; हेमराज ठाकुर हाटियों ने दी सरकार को दीपावली तक की मोहलत ट्रांसपोर्ट सोसायटी सदस्य पवन की सदस्यता सहायक रजिस्ट्रार ने की बर्खास्त विधानसभा में जोर-जोर से गूंजा पत्र बम का मामला नारी शक्ति वंदन विधेयक 'नारी शक्ति' 'राष्ट्र शक्ति' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : योगी दो दोस्तों ने खाली सींरींज से बना दी जेसीबी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कल होने वाला Post Graduate और B.Ed का Exam हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS का 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, अगस्त में होगी परीक्षा। हार्ट अटैक से बचना है तो लिंक पर क्लिक करें और पूरा पढ़ें।
-
-
Total Visitor : 1,63,85,372
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy