Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित कियासुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यासनशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानितचंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूककांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यपमोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल
-
धर्म संस्कृति

सुंदर लाइटिंग से जगमगा रहे मंडी के मंदिर

-
February 20, 2020 07:20 PM

मंडी,

महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंडी में मंदिरों की सजावट के खास इंतजाम किए गए हैं । जिला प्रशासन ने खासतौर पर बाबा भूतनाथ और महामृत्युंजय मंदिरों की फूलों से साज सज्जा के अलावा इनकी सजावट के लिए विशेष किस्म की लाइटिंग की व्यवस्था की है। शाम ढलते ही ये मंदिर इस चमचमाती रंगीन रौशनी में जगमगाने लगते हैं। इस रौनक को देख कर हर कोई अभिभूत नजर आ रहा है।
इसके अलावा पूरे शहर को भी लाइट की सुदंर व चमकीली झालरों से सजाया गया है। टिमटिमाती झालरों की चकाचौंध से आलोकित मंडी शहर शिवरात्रि महोत्सव के आनंद में सराबोर नजर आ रहा है।
वहीं नई नवेली दुल्हन से सजे शहर में वीरवार को देवी देवताओं के आगमन के साथ वातावरण दिव्यता से भर गया । देव ध्वनियों के कलरव ये हर कोई मेले का आनंद डूबा नजर आ रहा है।
सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी : ऋग्वेद ठाकुर
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने सभी लोगांे से महोत्सव में पूरे दिल से शामिल होने का आग्रह किया हैै। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने देवी देवताओं व देवलुओं के ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था की है। वीरवार से बड़ादेव कमरूनाग के आगमन के साथ ही देवी देवताओं के मंडी पधारने का क्रम शुरू हो गया है। मेले के लिए 216 देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया है, जो कल सायं तक मंडी पहुंच जाएंगे।
इसके अलावा मेले में आने वाले सभी लेागों की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। अस्थाई शौचलयों के निर्माण के अलावा शहर की साफ सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,66,387
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy