Thursday, April 25, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा ने दिया नारी को सम्मान कांग्रेस ने दिया धोखासुक्खू की रणनीति और टिकट के 15 दावेदारों की सहमति से  कैप्टन रणजीत  कांग्रेस में हुए शामिलएसजेवीएन ने भारत के प्रथम बहुउद्देश्यीय ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्रोजेक्ट के उद्घाटन के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कीआबकारी विभाग ने जब्त की एक लाख लीटर अवैध शराबराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी ने जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डा का किया निरीक्षणखुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुरमुख्यमंत्री सुकखु के नेतृत्व में चल रही फ्लॉप सरकार : रणधीर शर्मागौड़ा में चलाया मतदाता जागरूकता कार्यक्रमः डॉ. जगदीश चंद नेगी
-
धर्म संस्कृति

बड़ादेव कमरूनाग पहुंचे मंडी, देव ध्वनियों से गूंजा शहर

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | February 20, 2020 07:22 PM
 
मंडी,
 
 
बड़ादेव कमरूनाग के वीरवार को मंडी पहुंचने के साथ ही शिवरात्रि महोत्सव के कारज शुरू हो गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए देव कमरूनाग सहित छह और देवी-देवता वीरवार को छोटी काशी पहुंचे। देवताओं के आगमन से पूरा शहर देव ध्वनियों के मंगलमय संगीत से गूंज उठा । देवताओं के साथ आए देवलु वाद्ययंत्रों की धुनों पर नाचते-गाते, आनंद मनाते हुए मंडी पहुंचे।
 सबसे पहले पुल घराट के पास जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार गणेश ठाकुर और सर्व देवता समाज समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने बड़ादेव कमरूनाग का स्वागत किया। वहां से देव कमरूनाग राज माधोराय मंदिर पहुंचे, जहां उपायुक्त मंडी एवं अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष ऋग्वेद ठाकुर ने देव कमरूनाग का स्वागत किया। उसके बाद देवता ने माधोराय मंदिर में माथा टेका। वहां से देव कमरूनाग देवलुओं संग राजमहल पहुंचे, जहां राजपरिवार के सदस्यों ने पारंपरिक विधि विधान से उनका स्वागत किया।
बड़ादेव के बाद शुकदेव ऋषि शारटी, शुकदेव ऋषि थट्टा, देवी बगलामुखी बाखली व देवी बुढी भैरवा, देव बुढा बिंगल व बजीर झाथी वीर ने राज माधो राव मंदिर में उपस्थिति दर्ज करवाई। वहां से सभी देवता देवलुओं के साथ अपने ठहरने के तय स्थानों को गए।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,69,344
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy