Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
अंदर की बात

बिंदल की टीम में हमीरपुर से दो और चेहरे शामिल , विनोद ठाकुर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व नरेंद्र अत्री प्रदेश सहमिडिया प्रभारी नियुक्त

-
रजनीश शर्मा ( हमीरपुर ) | March 03, 2020 08:29 PM


हमीरपुर / रजनीश शर्मा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल की टीम में उपाध्यक्ष बनी विधायक कमलेश कुमारी के बाद दो और चेहरे हमीरपुर से शामिल किए गए हैं। एबीवीपी व राष्ट्र स्वयं सेवक संघ से निकट संबंध रखने वाले विनोद ठाकुर को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रहे नरेंद्र अत्री को प्रदेश सहमिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। विनोद ठाकुर लगातार भाजपा शीर्ष नेतृत्व के संपर्क के कारण प्रदेश भाजपा कार्यालय शिमला में कई महत्वपूर्ण जिम्मदारियों संभाले हुए थे। अब उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति मिली है। उनके साथ बलदेव तोमर, राम कुमार , उमेश शर्मा , अजय राणा और शशि दत्त भी भाजपा प्रवक्ता बनाए गए हैं।

वहीं हिमाचल विश्वविद्यालय में लाल दुर्ग को भेदकर भगवा लहराकर सुर्ख़ियो में आए नरेंद्र अत्री को प्रदेश संगठन में सहमीडिया प्रभारी का पद दिया गया है। युवामोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे नरेंद्र अत्री को पार्टी के प्रति एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। युवाओं के प्रति उनकी सकारात्मक सोच उन्हें युवा वर्ग में लोकप्रिय बनाती है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और अंदर की बात खबरें
https://youtu.be/sORW3-IETxk?si=e58PuhC8b_Ult-l5 कितना साफ पानी पी रहे आप...एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी जानकारी राजकीय भाषायी कर्मचारियों के प्रति प्रदेश सरकार का रवैया बिल्कुल ठीक नहीं; हेमराज ठाकुर हाटियों ने दी सरकार को दीपावली तक की मोहलत ट्रांसपोर्ट सोसायटी सदस्य पवन की सदस्यता सहायक रजिस्ट्रार ने की बर्खास्त विधानसभा में जोर-जोर से गूंजा पत्र बम का मामला नारी शक्ति वंदन विधेयक 'नारी शक्ति' 'राष्ट्र शक्ति' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : योगी दो दोस्तों ने खाली सींरींज से बना दी जेसीबी हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने रद्द किया कल होने वाला Post Graduate और B.Ed का Exam हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने HPAS का 23 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, अगस्त में होगी परीक्षा। हार्ट अटैक से बचना है तो लिंक पर क्लिक करें और पूरा पढ़ें।
-
-
Total Visitor : 1,63,85,900
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy