Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
धर्म संस्कृति

कुल्लू में पत्रकारों ने खेली इको फ्रेंडली होली

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | March 09, 2020 07:08 PM

कुल्लू, 

 

देवभूमि कुल्लू में पत्रकारों ने पिछले दो बर्षों की
भांति इस बर्ष भी होली पर नई पहल की है। पत्रकारों ने इको फ्रेंडली होली
का मनाई। ढालपुर मैदान में फूलों की होली खेली गई और चंदन का टीका लगाकर
सबका स्वागत किया गया। इस होली का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ  कुल्लू की पहल पर
किया गया और ढालपुर मैदान में फूलों की वर्षा हुई। इंद्र देव ने भी इस
फूलों की वर्षा के लिए समय दिया और इस आयोजन को देखने डीपीआरओ कुल्लू
प्रेम ठाकुर, एपीआरओ कुल्लू अनिल गुलेरिया सहित प्रेस के सभी लोगों ने
भाग लिया। इस होली में यह प्रेस क्लब कुल्लू की हर बर्ष नई पहल रहती है।
फूलों के रंगों से इस बार की  होली मनाई गई और ग्रीन होली कलीन होली का
संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम से प्रेस क्लब कुल्लू ने ग्रीन हिमालय
क्लीन हिमालय के सपने को साकार करने का प्रयास किया है। चंदन हल्दी का
रंग बनाकर होली का आयोजन किया गया और फूलों की वर्षा की गई। होली के
उपलक्ष्य पर सोमबार को कुल्लू में काफी धूम रही। कुल्लू शहर के विभिन्न
क्षेत्रों में अलग-अलग टोलियों ने घर-घर जाकर होली के गीत गाए और
अबीर-गुलाल के साथ जमकर होली खेली तथा एक-दूसरे को खूब रंग लगाया। जिला
मुख्यालय में कार्यरत प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों और कई
अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी आम लोगों के साथ खूब होली खेली। इस
उपलक्ष्य पर प्रैस क्लब ऑफ  कुल्लू ने भी विशेष रूप से पर्यावरण मित्र
होली खेली। प्रैस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने फूलों, हल्दी-चंदन
और हर्बल रंगों के साथ होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पूर्व जिला लोक संपर्क अधिकारी शेर सिंह,सहायक लोक संपर्क अधिकारी अनिल
गुलेरिया,प्रैस क्लब ऑफ कुल्लू के अध्यक्ष धनेश गौतम,क्लब के वरिष्ठ
पदाधिकारी बाल कृष्ण शर्मा,अरुण गर्ग,रोशन ठाकुर, शालिनी रॉय,अभिनव
वशिष्ठ,सुरेश शर्मा,संतोष धीमान,तुलसी राम,अजय कुमार,करतार कौशल,जसपाल
सिंह, गौरीशंकर,संदीप शर्मा,जुगल धावक,देवेंद्र ठाकुर,दलीप ठाकुर,क्रिस
ठाकुर,मनीश ठाकुर,नीना गौतम, रेणका गौतम और अन्य पत्रकारों ने होली का
खूब रंग जमाया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर आखिर पांच सौ वर्षों का इंतजार खत्म हुआ : आशीष शर्मा  राजभवन में सुंदरकांड का पाठ रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष पर  आयोजित कार्यक्रम में लिया विधानसभा अध्यक्ष ने भाग मेरी झोंपडी के भाग आज खुल जायेंगे,  राम आयेंगे आनी में खूब गूंजे जय श्रीराम के नारे
-
-
Total Visitor : 1,63,86,279
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy