शिमला,
करोना महामारी जहां पूरे विश्व भर में फैली है ,वहीं पर भारत के प्रधानमंत्री काफी हद तक इसे भारत में फैलने से रोकने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं| प्रधानमंत्री ने सभी से आह्वान किया था की वह अपना अपना सहयोग समाज में किसी भी रूप में करें, इसी के तहत भारत भर में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने इस विपदा की घड़ी में अपना योगदान देना आरंभ कर दिया है ।आज के दिन डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती और समरसता दिवस के उपलक्ष में हिमाचल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महिलाओं ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए एव गरीब परिवार के लोगों को राशन दिया। इसी कड़ी के तहत कंलोग वार्ड की पार्षद ब्रिज सूद एवं भारतीय जनता पार्टी की जिला सचिव विभूति डडवाल ने नेसविला में और खलीनी में मास्क और सेनेटरी नैपकिन वितरित किए एवं गरीब परिवार को उनकी जरूरत का सामान दिया| उसी प्रकार शिमला के अलग-अलग वार्ड में भी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने अपना योगदान दिया |