Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
पोल खोल

ब्रेकिंग : हमीरपुर के नादौन उपमंडल की ग्वाल पत्थर पंचायत में दो व्यक्तियों के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि

-
रजनीश शर्मा | May 17, 2020 07:30 PM

हमीरपुर / रजनीश शर्मा 

हमीरपुर जिला को एक बार फिर कोरोना वायरस ने झटका दिया है। इस बार दो नए मामले आज नादौन उपमंडल की ग्वाल पत्थर पंचायत में सामने आए हैं। दोनों व्यक्ति मुंबई से नादौन पहुँचे थे 

उपायुक्त  हरिकेश मीणा ने कहा कि नादौन उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वाल पत्थर में दो व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से एक ग्वाल पत्थर पंचायत के करड़ी गांव तथा दूसरा इसी पंचायत के तियोंगली गांव से संबंधित है।गत 16 मई, 2020 को इन दोनों व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए थे और आज सायं इनकी रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

इनमें से करड़ी गांव का 35 वर्षीय व्यक्ति गत 12 मई, 2020 को मुंबई से पांच अन्य लोगों के साथ लौटा था, जिनमें इसकी पत्नी व रिश्ते में भाई तथा तीन अन्य व्यक्ति शामिल हैं। मुंबई से लौटने के बाद यह व्यक्ति घर में ही संगरोध था।

तियोंगली गांव का 59 वर्षीय व्यक्ति 13 मई, 2020 को मुंबई से टैक्सी में वापस आया था और गुग्गा मंदिर संगरोध केंद्र में रखा गया था। यह टैक्सी मानपुल (नादौन) के ही एक व्यक्ति की है। टैक्सी में उसके साथ बतराण व नारा गांव के दो अन्य व्यक्ति भी आए हैं।

इनके अन्य प्राथमिक एवं द्वितिक सम्पर्कों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।उन्होंने कहा कि उपमंडलाधिकारी (ना.) नादौन को संबंधित क्षेत्रों को सील (बंद) करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और पोल खोल खबरें
https://youtu.be/U9VnoJDjOXE?si=ZbOnbbs0-COT1i1d ठंड में सुबह पहुंचीं महिलाएं, चार घंटे देरी से हुए ऑपरेशन https://youtu.be/ufPZUcCxnwc?si=ljShFslFUBg6_b7_ आईजीएमसी में नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मी सीटू के बैनर तले उतरे सड़कों पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का शिमला जीपीओ के बाहर हल्ला बोल अस्पताल में सेवा दे रहे दो सुरक्षाकर्मी आपदा में दुर्घटनाग्रस्त होने से मेडिकल अवकाश पर तो नहीं दीया जा रहा वेतन शिमला, सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग बहाल न हुआ तो करेंगे प्रदर्शन सड़क बहाल न होने से भारी दिक्कत झेल रहे तुमन के ग्रामीण HPPSC में धांधली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का आया पत्र। कूड़े के ढेर और बन्दर बने भराड़ी वासियों के लिए आफत Breaking News: पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकती" क्योंकि मैं मीडिया से हूं पोल खोल:ग्राम पंचायत बस्सी के उप प्रधान के खिलाफ दायर याचिका में 2 साल से नहीं हो पाया निर्णय।
-
-
Total Visitor : 1,63,86,439
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy