Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यपमोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदलसांसद निधि को लेकर झूठ बोल रहे कांग्रेस नेता : सुखराम सिस्सू के सेल्फी पॉइंट में भूस्खलन को लेकर जिला प्रशासन वह सीमा सड़क संगठन की सिस्सू में बैठक आयोजितराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श विद्यालय तकलेच में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।आबकारी विभाग ने 6805 लीटर अवैध शराब बरामद कीराज्यपाल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा कीप्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति लचर, महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध के मामले : डॉ सीमा ठाकुर 
-
धर्म संस्कृति

"उचिया धारा भोला बसया" भजन यूट्यूब पर रिलीज, यूट्यूब पर काफी फेमस हो रहा भजन

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | August 10, 2020 05:50 PM

सुप्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी और निशांत कपूर ने गाया है भजन

 

बिलासपुर,

 
शिव नगरी मणिमहेश, किन्नर कैलाश व श्रीखंड महादेव की भक्ति और हिमाचली लोक संगीत से ओतप्रोत भजन "उचिया धारा भोला बसया" सोमवार को रिलीज हो गया। इस भजन को भैरवी स्टूडियो के यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया गया। भजन का विमोचन उत्तर भारत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी ने किया। इससे पहले भजन के पोस्टर व टीजर को दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया था।
इस भजन को बिलासपुर के भजन गायक अभिषेक सोनी व युवा गायक निशांत कपूर ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है, जबकि भजन को प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने संगीतबद्ध किया है। निशांत कपूर द्वारा लिखे इस भजन के वीडियो का निर्देशक युवा डायरेक्टर अभिषेक डोगरा ने किया है। वहीं, भजन में रंगकर्मी जावेद इकबाल ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। ईशान गौतम, राघव शर्मा, रजत शर्मा, अखिल निर्मोही, महेश बंसल व पंकज ने सहयोगी कलाकार के रूप में काम किया है। साथ ही आकाश वर्मा डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) के रूप में कार्य किया है।


भजन गायक अभिषेक सोनी और निशांत कपूर ने बताया कि इस भजन को बिलासपुर की बंदला धार, बहादपुर धार, सिहड़ा, अमरनाथ मंदिर (चंगर सेक्टर) सहित विभिन्न जगहों पर शूट किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन का काफी सहयोग मिला जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा मकसद रहता है कि वह अपने भजनों के माध्यम से बिलासपुर की खूबसूरत जगहों को भी देश-दुनिया तक पहुंचाएं। ताकि, पर्यटन की दृष्टि से बिलासपुर को फायदा मिल सके।
इससे पहले कृष्ण भजन सांवरा..., उडय़ा देया पंछिया..., माता रानी तू है बड़ी प्यारी... और फकीरी... आदि भजनों को भी बिलासपुर की विभिन्न लोकेशन पर शूट किया जा चुका है। जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था।इस अवसर पर राजपाल कपिल, अश्वनी शर्मा, डॉ. सुरेंद्र सुमन शर्मा, डॉ. अंकुर कौशल,
अभिषेक सोनी, निशांत कपूर, अभिषेक डोगरा, ईशान गौतम, राघव शर्मा, रजत शर्मा, अखिल निर्मोही, महेश बंसल, अनन्या शर्मा व अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और धर्म संस्कृति खबरें
आनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवा निरमंड के बागा सराहान का ऐतिहासिक झीरू मेला पर्व प्राचीन रीति रिवाज के साथ सम्पन्न  छ्ठे नवरात्रे पर बाड़ी मन्दिर में खूब लगे माँ के जयकारे माँ भगवती जन जागरण सेवा समिति 16 को उटपुर में करवाएगी जगराता होलिका दहन का महत्व: डॉ० विनोद नाथ चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि मेले का न्योता बुधबार् को देहुरी में होगा भव्य देव मिलन जय दुर्गा माता युवक मंडल चखाणा ने  श्रीराम मन्दिर प्राण प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित किया कार्यक्रम  चारों दिशाओं में सिर्फ राम नाम गुंजा और हर जनमानस राम में हो गया : विनोद ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,64,62,733
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy