Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सुखराम चौधरी का संजय अवस्थी और अनिरुद्ध सिंह पर पलटवारज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कियास्वीप के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र में  कुवारसीं, बजोल, बडेई और  दाडवी में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजितएसडीएम अर्की ने कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र में चलाया विशेष जागरूकता अभियानवर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्ग दुखी : कश्यपगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकगोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूकउपायुक्त का 'नशा मुक्त ऊना' बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल
-
कविता

मेघ बरसना सावन बनकर

-
प्रीति शर्मा असीम | August 28, 2020 03:41 PM

*मेघ बरसता सावन बनकर*
*(चौपाई छंद)*

मेघ बरसता सावन बनकर।
मानव हँसता पावन बनकर।।

दिव्य प्रेम की हरित भूमि पर।
अति हर्षित मन नाच-नाच कर।।

जब होता मन में है सावन।
अन्तर्मन अति सहज लुभावन।।

मन मयूर है तभी थिरकता।
जब मनभावन दृश्य विचरता।।

मन के सावन को आने दो।
मंद सुगंध पवन बहने दो।।

अगर चाहिये दृश्य सुहाना।
मन को सुन्दर सहज बनाना।।

मन सावन जब बन जायेगा।
मन का भ्रम तब मिट जायेगा।।

मन को सुन्दर भावों से भर।
संवेदन के तंतु स्वस्थ कर।।

मन की लहरों में मृदुता हो।
लहरों में प्रिय शीतलता हो।।

शीतलता में देवपुरुष हो।
मिटा हुआ कटु सकल कलुष हो।।

मन का सावन दिख जायेगा।
जब मन पावन बन जायेगा।।

रचनाकार:डॉ0रामबली मिश्र हरिहरपुरी

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और कविता खबरें
आओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें। एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा https://youtube.com/watch?v=CwwB-3QWd7c&si=sDQTJwQAxAjzhthR हिंदी की यही अभिलाषा हिंदी बने राष्ट्रभाषा; लोकेश चौधरी क्रांति आन मिलो मुरारी: सबके चित में तुम बसे , जैसे मुरली ताल शान ए कांगडा़ सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा आज मैं आजादी की गाथा सुनाती हूं ,कैसे मिली आजादी यह सबको बताती हूंं ; लोकेश चौधरी ' क्रांति नैनों में तस्वीर तुम्हारी ,दिल में यादों का संसार ;अंजना सिन्हा "सखी पुकार रही है उसकी सजनी, अबकी मिल जाए मेले; अंजना सिन्हा "सखी " जय हिंद के प्रहरी ; पूनम त्रिपाठी "रानी"
-
-
Total Visitor : 1,64,52,929
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy