Friday, April 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
एसडीएम अर्की यादविन्द्र पाल की अध्यक्षता में स्वीप टीम अर्की ने लगाया मतदाता जागरूकता शिविरसुदृढ़ लोकतंत्र निर्माण के लिए मतदान आवश्यक अतिरिक्त उपायुक्त ने की ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षतालोकसभा का चुनाव राष्ट्रवादी शक्तियों और परिवारवादी शक्तियों के बीच : बिंदललोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों की पहली रेंडमाइजेशन का आयोजनहिमाचल की उच्च राजनीतिक परंपराओं को भाजपा ने कलंकित किया  : दीपक शर्मायूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अनीश दीवान ने भाजपा के पूर्व शिमला सांसद पर निशाना साधते हुए काहा, हिमाचल पर जल प्रलय आया उस वक़्त वो कहा थेउपायुक्त ने बीडीओ टूटू अनमोल को यूपीएससी परीक्षा पास करने पर दी बधाई
-
कविता

श्रद्धा ही ..श्राद्ध है

-
प्रीति शर्मा असीम | September 01, 2020 09:44 AM
 
 
श्रद्धा ही श्राद्ध है।
इसमें कहाँ अपवाद है।
 
सत्य .....सनातन सत्य।
जो वैज्ञानिकता का आधार है।
इसमें कहा अपवाद है।
 
श्रद्धा ही श्राद्ध है।
 
सत्य -सनातन संस्कृति पर,
जो उंगलियां उठाते है।
इसे ढोंगी,
ढपोरशंखी बताते है।
वो भरम में ही रह जाते है।
आधें सच से,
सच्चाई तक ,
कहाँ पहुंच पाते है।
 
श्राद्ध, श्रद्धा और विश्वास है।
यह निरीह प्राणियों की आस है।
यह मानव कल्याण का सृजन है।
यह पर्यावरण का संरक्षक है।
 
यह ढ़ोग नही है।
यह ढ़ाल है।
यह मानव का आधार है।
इसीसे निकलें,
सभी धर्म और विचार है।
 
सत्य सनातन को ,
कौन झुठला सकता है।
लेकिन अफवाहें फैला कर।
इस पर आक्षेप तो 
लगा ही सकता है।
 
रीतियों को ,
कुरीतियां बता कर,
कटघरे में खड़ा तो ,
कर दिया गया।
 
क्या......?
हमनें और आप ने,
सच को समझने का ,
कभी हौंसला किया।
हम समझें नही।
लेकिन हमने,
हां में हां तो मिला दिया।
 
फिर श्रद्धा ......
............कहाँ श्राद्ध है।
 
श्राद्ध को लेकर,
भ्रांतियां और अपवाद फैलाते रहे।
 
लेकिन,
 सनातन सत्य को न समझे।
उसी से निकल कर,
नये विचारों का गुनगान गाते रहे।
 
 श्राद्ध को,
 पितृ तृप्ति तक पाते रहे।
निरीह प्राणियों का पोषण,
क्या संस्कार देगें।
अगली पीढ़ी को,
यह भूल जाते रहे।।
 
मानता हूँ......
जब शरीर ही नही है.....
तो अन्न का पोषण किस अर्थ में...
हम ढ़ोग कह कर,
यह बिगुल तो बजाते रहे।
लेकिन सही अर्थ तक,
हम कहाँ पहुंच पाते रहे।।
 
क्यों नही समझ पायें।
असंख्य जीवों के,
पोषक तो मनुष्य ही है।
क्या उदाहरण दे...
जिस से वह,
अपनों से ,
और निरीह जीवों से जुड़ पाते।
 
संस्कार और संस्कृति को,
जब सही ढंग से ,
नही जान पाते है।
तब ढोंगी लोग,
भावनाओं से ,
छलावा कर
मानव को भटकाते  है।
 
 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और कविता खबरें
आओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें। एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा https://youtube.com/watch?v=CwwB-3QWd7c&si=sDQTJwQAxAjzhthR हिंदी की यही अभिलाषा हिंदी बने राष्ट्रभाषा; लोकेश चौधरी क्रांति आन मिलो मुरारी: सबके चित में तुम बसे , जैसे मुरली ताल शान ए कांगडा़ सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा आज मैं आजादी की गाथा सुनाती हूं ,कैसे मिली आजादी यह सबको बताती हूंं ; लोकेश चौधरी ' क्रांति नैनों में तस्वीर तुम्हारी ,दिल में यादों का संसार ;अंजना सिन्हा "सखी पुकार रही है उसकी सजनी, अबकी मिल जाए मेले; अंजना सिन्हा "सखी " जय हिंद के प्रहरी ; पूनम त्रिपाठी "रानी"
-
-
Total Visitor : 1,64,50,089
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy