Thursday, March 28, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
कविता

श्री राधे

-
प्रीति शर्मा असीम | September 04, 2020 05:34 PM

कृष्ण प्यारी श्री राधे

मृदुल भाषिणी, सौंदर्यराषिनी
परम पुनीता, नित्य नव नीता
कृष्ण की प्यारी श्री राधे।
रास विलासिनी, दिव्य सुहासिनी
नवल किशोरी, अति ही मोरी
वृष भानु की तनुजा श्री राधे।
कंचन वर्णी, नित्य सुख करनी
कृष्ण आनंदिनी, आनंद कादिनी
कीर्ति की दुलारी श्री राधे।
प्रेम मूर्ति, रस आपूर्ति
नवल ब्रजेश्वरी, नित्य रासेश्वरी
बरसाने की लाड़ली श्री राधे।
कोमल अंगिनी, कृष्ण संगिनी
कृपा वर्षिणी, परम हर्षिणी
प्राण वल्लभा श्री राधे।
परम हितकारी, कृष्ण सुखकारी
निकुंज स्वामिनी, नवल भामिनी
लक्ष्मी स्वरूपा श्री राधे।
रास रासेश्वरी, स्वयं परमेश्वरी
सकल गुनिता, रसकिनीपुनीता
प्रेम पुजारिन श्री राधे।
सुभग भामिनी, जगत स्वामिनी
सिंधु स्वरूपा, परम अनूपा
भक्त तारिणी श्री राधे
जय श्री कृष्ण राधे
राधा जी के32 नामों को
आधार बनाकर लिखी गई हैं

कवयित्री गरिमा राकेश गौत्तम
कोटा राजस्थान

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और कविता खबरें
एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा https://youtube.com/watch?v=CwwB-3QWd7c&si=sDQTJwQAxAjzhthR हिंदी की यही अभिलाषा हिंदी बने राष्ट्रभाषा; लोकेश चौधरी क्रांति आन मिलो मुरारी: सबके चित में तुम बसे , जैसे मुरली ताल शान ए कांगडा़ सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा आज मैं आजादी की गाथा सुनाती हूं ,कैसे मिली आजादी यह सबको बताती हूंं ; लोकेश चौधरी ' क्रांति नैनों में तस्वीर तुम्हारी ,दिल में यादों का संसार ;अंजना सिन्हा "सखी पुकार रही है उसकी सजनी, अबकी मिल जाए मेले; अंजना सिन्हा "सखी " जय हिंद के प्रहरी ; पूनम त्रिपाठी "रानी" मुझे भूलना इतना आसान न होगा; पूनम त्रिपाठी "रानी"
-
-
Total Visitor : 1,63,81,600
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy