शिमला अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 1 से 5 जून तक
शिमला।
शिमला का अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 1 जून से 5 जून तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी उपायुक्त अमित कश्यप ने शुक्रवार को शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि कार्यकम पहाड़ी कलकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा से सुझाव भी मांगे गए है की वो अपनी प्राथमिकता बताए की कौन से कलाकार को ग्रीष्मोत्सव के लिए बुलाया जाये। अमित कश्यप ने कहा की वह ग्रीष्मोत्सव का पुराना रूप फिर से कायम करना चाहते है क्यों की पहले ग्रीष्मोत्सव में जाने माने कलाकरो की प्रस्तुति होती थी और पर्यटक के साथ स्थानिए लोग भी काफी पसंद करते थे। उन्होंने कहा की कार्यकम में प्रतिदिन 2 से 3 स्कूलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतिया होंगी और स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जायेगा।
निगम की बसों में रहेगा पुलिस का पहरा उपायुक्त ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव का पहला कार्यक्रम 1 जून को रात्रि 12 बजे तक रहेगी बाकि की रात्रि 10 बजे तक ही कायर्कम होगा।
उन्होंने कहा की कार्यकम देखने के बाद लोगो को घर जाने में परेशानी न हो इसके लिए निगम की बसों को रात्रि तक चलाने के निर्देश दिए है उन्होंने कहा ग्रीष्मोत्सव में महिलाओं के साथ छेड़खानी ना हो इसके लिए सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए है। उन्होंने कहा की रात को निगम की बस म एक पुलिस कॉन्स्टेबल तैनात रहेगा जो शरारती तत्वों पर नजर रखेगा।
फोटोग्राफी की होगी प्रतियोगिता
ग्रीष्मोत्सव के दौरान फोटोग्राफी प्रत्योगिता की आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में कोई भी अपनी फोटोग्राफ डीसी कार्यालय में जमा करवा सकता है और ग्रीष्मोत्सव के आखिरी दिन विजेता को पुरस्कृत किया जायेगा।