5 मई को सीपीआईएम मनाएगी कार्ल मार्क्स की 200वीं जयन्ती।
शिमला।
सीपीआई(एम) जिला कमेटी सदस्य विजेन्द्र मेहरा कहा है कि कसुम्पटी इकाई को मज़बूत करने के लिए पार्टी कमेटी को संगठन निर्माण और साथियों की शिक्षा पर ज़ोर देना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी 5 मई को पूरे देश में कार्ल मार्क्स की 200वीं जयन्ती के अवसर पर उनके द्वारा दिये गए सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय पूंजीवाद जिस तरह से पूरी दुनिया को अपने कब्ज़े में लेकर उसका शोषण करने पर उतारू है और आम आदमी की पहुंच उनकी बुनियादी ज़रूरतों से भी दूर होती जा रही है उस स्थिति में कार्ल मार्क्स द्वारा दिए गए सिद्धांतों को समझना बहुत ही ज़रूरी है। मार्क्स ने लगभग डेढ़ सौ साल पहले अपने वैज्ञानिक विष्लेषण से बता दिया था कि पूंजीवाद किस तरह से आम जनता को अपनी लूट और शोषण का शिकार बनाता है। मार्क्स ने पूंजीवाद का मुकाबला करने के लिए जो सिद्धांत दिये थे वे आज अधिक प्रासंगिक हो गए हैं जिन्हें समझना आम जनता के लिए भी ज़रूरी है।
लोकल एरिया कमेटी के सचिव सत्यवान पुण्डीर ने जानकारी दी कि कसुम्पटी इकाई में वर्ष 2018 के लिए पार्टी के सदस्यों का नवीनीकरण पूरा कर लिया गया है। आगामी समय में इन सदस्यों के लिए पार्टी वैचारिक शिक्षा शिविरों का आयोजन करेगी। पुंडीर ने बताया कि 8 मई को मंहगाई के खिलाफ होने वाले देषव्यापी विरोध प्रदर्षन में कसुम्पटी पार्टी भी अपनी भागीदारी देगी। उन्होंने कहा कि पर्टी को आर्थिक तौर पर मज़बूत करने के लिए जन सहयोग से फण्ड एकत्र किया जाएगा।
पुंडीर ने कहा कि पार्टी उन सभी आन्दोलनों और प्रदर्शनो का समर्थन करेगी तो जनता की मांगों को लेकर हो रहे हैं या किए जाएंगे। उसमें डीजल-पैट्रोल के दाम बढ़ने की बात हो या स्कूलों में फीस वृद्धि का मुद्दा हो। किसानों द्वारा केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध प्रदर्शन को भी सीपीआईएम पूरा समर्थन देगी।
पार्टी सचिव ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी महिलाओं, नौजवानों, छात्रों के बीच काम करते हुए उन्हें पार्टी के नज़दीक लाने का प्रयास करेगी।