Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
कविता

हिंद की बेटी हिंदी

-
प्रीति शर्मा असीम | September 14, 2020 12:33 AM

मैं हिंद की बेटी हिंदी 

 

भारत के ,

उज्ज्वल माथे की।

मैं ओजस्वी ......बिंदी हूँ।


मैं हिंद की बेटी .....हिंदी हूँ।


संस्कृत, पाली,प्राकृत, अपभ्रंश की,

पीढ़ी -दर -पीढ़ी ....सहेली हूँ।


मैं जन-जन के ,मन को छूने की।

एक सुरीली .......सन्धि हूँ।


मैं मातृभाषा ........हिंदी हूँ।


मैं देवभाषा ,

संस्कृत का आवाहन।

राष्ट्रमान ........हिंदी हूँ।।

मैं हिंद की बेटी..... हिंदी हूँ।


पहचान हूँ हर,

हिन्दोस्तानी की.... मैं।

आन हूँ हर,

हिंदी साहित्य के

अगवानों की........मैं।।


मां ,

बोली का मान हूँ...मैं।

भारत की,

अनोखी शान हूँ......मैं।।


मुझको लेकर चलने वाले,

हिंदी लेखकों की जान हूँ ....मैं।


मैं हिंद की बेटी..... हिंदी हूँ।

मैं राष्ट्र भाषा .........हिंदी हूँ।


विश्व तिरंगा फैलाऊँगी।

मन -मन हिन्दी  ले जाऊँगी।।

मन को तंरगित कर।

मधुर भाषा से।

हिंदी को,

विश्व मानचित्र पर,

सजा कर आऊँगी।।

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और कविता खबरें
आओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें। एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा https://youtube.com/watch?v=CwwB-3QWd7c&si=sDQTJwQAxAjzhthR हिंदी की यही अभिलाषा हिंदी बने राष्ट्रभाषा; लोकेश चौधरी क्रांति आन मिलो मुरारी: सबके चित में तुम बसे , जैसे मुरली ताल शान ए कांगडा़ सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा आज मैं आजादी की गाथा सुनाती हूं ,कैसे मिली आजादी यह सबको बताती हूंं ; लोकेश चौधरी ' क्रांति नैनों में तस्वीर तुम्हारी ,दिल में यादों का संसार ;अंजना सिन्हा "सखी पुकार रही है उसकी सजनी, अबकी मिल जाए मेले; अंजना सिन्हा "सखी " जय हिंद के प्रहरी ; पूनम त्रिपाठी "रानी"
-
-
Total Visitor : 1,64,54,336
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy