आनी,
लगभग 15 दिनों के स्वर्ग प्रवास के बाद, शुक्रवार को आनी क्षेत्र में देवी देवता अपने देवालयों में लौट आएं हैं।जिससे मंदिरों में घण्टियाँ बजने लगी हैं और भक्त शीश नभाने पहुँच रहे हैं।देवताओं के देवालय लौटने पर आनी क्षेत्र के मंदिरों में शुक्रवार को उनके स्वागत में देव तवार व देवी तवार का आयोजन किया गया, जिसमें देव वाद्य यंत्रों की धुन पर झाड़े के रूप में अमुक देवता के शक्ति स्वरूप गुर का आह्वान किया गया और गुर ने खेल में आकर अपने आराधकों व भक्तों को वर्ष का फलादेश सुनाया।
गौर हो कि मकर सक्रांति के पश्चात देवता 15 दिनों के स्वर्ग प्रवास पर चले गए थे। कहा जाता है कि देवता स्वर्ग से शक्तियां अर्जित करने के बाद मन्दिर में प्रवेश करते हैं। स्वर्ग प्रवास के दौरान मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए बंद कर दिए जाते हैं और इस दौरान क्षेत्र में कहीं भी कोई धार्मिक व मांगलिक कार्य नहीं किये जाते।
वहरहाल आज शुक्रवार को स्वर्ग प्रवास की अबधि समाप्त होते ही, देवी देवता स्वर्ग से नई शक्तियां अर्जित कर देवालय लौट आएं हैं।जिससे मंदिरों के कपाट खुल गए हैं और यहां भक्तों का अपने ईष्ट देवताओं के दर्शन को तांता लग गया है।