आनी,
एनएच 305 लुहरी-आनी के बीच छाँवटी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
जिससे कि उसमें सवार 4 लोगों को चोटें आई है।
कार दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे के आसपास पेश आई है।
बताया जा रहा कि कार सड़क से करीब 60 मीटर नीचे जा लुढ़की।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल ले जाया गया है।
डीएसपी आनी रविन्द्र ने गई ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी रविन्द्र नेगी ने बताया कि सोमवार रात इसी कार को लुहरी पुलिस चौकी द्वारा लुहरी में लगाये गए नाके पर रोका गया, लेकिन कार चालक ने तेज रफ्तारी से गाड़ी को नाका पार करवा दिया था।
जिसके बाद कार का चालान भी किया गया है।
डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है।