आनी,
ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की ओर किस कदर अपने कदम अपने कदम बढ़ा, रही ,इसका प्रत्यक्ष उदारण आनी खण्ड की बटाला पंचायत के स्वयं सहायता समूह रईबाग की महिलाओं ने । स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जहाँ सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं, वहीं अब आचार चटनी व मुरब्बा बनाकर भी स्वाबलंबी हो रही। स्वयं सहायता समूह की प्रधान प्रभा देवी ने बताया कि उनके स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने हाल ही में सामूहिक रूप से एक दिन में 50 किमी गलगल का आचार तैयार कर इसे बाजार में बिक्री के लिए उपलन्ध करवाया है। प्रभा देवी ने बताया कि उनके समूह की महिलाएं , हरी मिर्च, नींबू व आंवले का आचार बनाने में जुटी हैं।महिलाओं की इस पहल से जहां महिलाएं आत्मनिर्भर हो रहीं हैं, वहीं उनका समूह भी सशक्त हो रहा है।इस कार्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रभादेवी,लता देवी, सुषमा देवी, शांता देवी,सीता देवी, पूर्वा देवी ,उर्मिला देवी,कमला देवी, व गीरा देवी अपने घर के कार्य से समय निकालकर , समूह में अपनी सक्रीय भूमिका निभा रही हैं।