जयराम सरकार प्रदेश की जनता को लूटने का कर रही है काम :राठौर।
शिमला,
हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनावों के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक राजीव भवन शिमला में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में 4 नगर निगम के चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के नाम फ़ाइनल कर दिए गए है। और सूचि भी जल्द जारी कर दी जाएगी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया की सभी की सहमति से ही पार्टी प्रत्याशियों के नाम की अंतिम लिस्ट त्यार कर दी गयी है राठौर ने दावा करते हुए कहा की कांगेस नगर निगमों के चुनावो के लिए पूरी तरह तैयार है और निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी की ही जीत होगी।
जयराम सरकार प्रदेश की जनता को लूटने का कर रही है काम :राठौर।
पुलिस भर्ती में 100 रूपये कोविद शुल्क लगाने के प्रदेश सरकार के फैसले का विपक्ष ने कड़ा विरोध किया है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार के इस फैसले को निंदनीय करार देते हुए आरोप लगाया की जयराम सरकार प्रदेश की जनता को लूटने का काम कर रही है राठौर ने कहा की एक और सरकार कर्ज ले रही है तो व्ही दूसरी ओर जनता पर अनावश्यक रूप से टैक्स लगाकर ,खर्चा इकठा कर रही है। सरकार को चाहिए था कोविद काल में जनता को राहत प्रदान करे लेकिन सरकार इसके विपरीत काम कर रही है।