Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
देश

चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में रंगोत्सव कवि-सम्मेलन का आयोजन

-
हिमालयन अपडेट ब्यूरो | March 30, 2021 07:49 PM

रांची,


चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में सुरेन्द्र नाथ सक्सेना की स्मृति में गूगल मीट एप्प पर एक आनलाइन काव्य संध्या आयोजित की गई। रंगोत्सव के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी के महनीय हस्ताक्षर वरिष्ठ साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने की। डा. आरती कुमारी ने अपने मधुर स्वर में माँ वाणी की वंदना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तुषार सक्सेना के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश के वरिष्ठ कविगण घनश्याम, कमलनयन श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, डा. आरती कुमारी, मनीषा सहाय सुमन, मधुरेश शरण, नसीम अख्तर, प्रणव पराग और पीयूष कांति ने काव्य की मनोरम छटाएं बिखेरी। होली, फाग और नववर्ष के स्वागत में सुनाई गई रचनाओं ने फेसबुक लाइव पर जुड़े श्रोताओं के वाह-वाही लूटी। दिल्ली से आए कवि पीयूष कांति ने सुंदर मंच संचालन किया और अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। कविवर भगवती प्रसाद द्विवेदी ने स्वर्गीय सुरेन्द्र सक्सेना की काव्य साधना की जमकर प्रशंसा की और ऐसे गुमनाम साहित्य-साधकों को समाज के समक्ष लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कविवर सुरेन्द्र के सुपुत्र पीयूष कांति और सुपुत्री मनीषा सहाय सुमन द्वारा पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान की ओर से कमलनयन श्रीवास्तव ने धर्म-जाति के बंधनों से ऊपर उठकर साहित्य के ऐसे मनीषियों को उनका यथोचित सम्मान दिलाने की संस्थान की प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा एनजेएचपीएस झाकड़ी में 53वे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
-
-
Total Visitor : 1,63,86,289
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy