Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
देश

हिमालयन अपडेट साहित्य सृजन की झारखंड इकाई के सफल नेतृत्व में विराट काव्य आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न

-
मनीषा सहाय सुमन | April 16, 2021 10:19 PM

12 राज्यों के कलमकारों ने दी अपनी प्रस्तुति

(रांची ) झारखंड,

हिमालयन साहित्य सृजन मंच की गोष्ठी हर्ष उल्लास के साथ संपन्न। हिंदी नववर्ष, नवरत्रि व रामनवमी विषय आधारित विराट कवयित्री काव्य आयोजन में तीन घंटो तक भक्ति रस की धारा बहती रही। सभी रचनाकारों की सुंदर प्रस्तुती ,सहयोग व साथ ने इस महा आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया । माता रानी, भगवान राम की भक्ति भावना का प्रवाह करती, एक से बढ़कर एक रचनाओं की प्रस्तुतीकरण ने मंत्र मुग्ध कर दिया , नव वर्ष की शुभकामनाओं व बधाई से भरी रचनाओं के पाठ नें सभी के मन को हर्ष और उल्लास से भर दिया । पूरे भारत के कोने- कोने से जुड़ी रचनाकार , साहित्यकारों की रचना सुन कर मन प्रसन्न हो उठा । अखंड भारत की कल्पना को सकार रूप देती विराट काव्य आयोजन में सम्मिलत रचनाकारों में हिमालयन अपडेट की विभिन्न इकाईयों की प्रभारी भी जुड़ी। इस विराट ऑनलाईन काव्य सम्मेलन का आयोजन हिमालयन अपडेट की झारखंड इकाई के सफल नेतृत्व में किया गया । गोष्ठी का आरंभ रीना सिन्हा  के द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ, हिमालयन अपडेट प्रबंध संपादिका सीमा सिन्हा मैत्री  ने मंच से जुड़े सभी रचनाकारों को अशिर्वचन से अनुगृहित किया । गोष्ठी का संयोजन व संचालन झारखंड प्रमुख मनीषा सहाय 'सुमन' जी ने किया। सफल गोष्ठी की बधाई देते हुए हिमालयन समुह के संस्थापक अनिल जामवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
देश के कोने कोने से जुड़े रचनाकारों में रेणु बाला धार, प्रीति पाठक ’प्रीति’, डॉ. मधु मिश्रा, अनु ठाकुर, रश्मि सिंह, कविता रानी, विभा वर्मा, बिंदु प्रसाद रिद्धिमा, रीना सिन्हा, माधुरी मिश्रा,
डॉक्टर लाज कौशल, चांदनी केशरवानी, अनिता निधि, पुष्पा पांडे , डा.अर्चना मिश्रा शुक्ला,
डाॅ. आकांक्षा चौधरी ,डॉ . रजनी शर्मा'चंदा', रूणा रश्मि दीप्त, मुनमुन ढाली, खुशबू बरनवाल सीपी , गीता चौबे गूंज , रंजना वर्मा उन्मुक्त, प्रवीना श्री निधि , मंजू भारद्वाज, जय श्री कांत,अनु ठाकुर आभा चौहान आदी रचनाकारों ने अपनी रचना से सभी को आनंदित किया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,54,200
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy