शिमला,
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मिधर सूद के आह्वान पर प्रदेश भर में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया ,इसी के चलते राजधानी शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल में भी मोर्चा की जिला कार्यकारिणी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर की जानकारी दिए हुए महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आशा शर्मा ने बताया की कोरोना महामारी के कारण राज्य के अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण मरीजों व् उनके तीमारदारों को परेशानी न हो ऐसी उदेशय के साथ इस शिविर का आयोजन किया गया है|