Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित कियासुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यासनशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानितचंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूककांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यपमोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल
-
राजनैतिक

https://youtu.be/dOhtf-3UgOAतृणमूल कॉंग्रेस के खिलाफ आनी में भाजपा द्वारा जोरदार प्रदर्शन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | May 05, 2021 03:40 PM


महामहिम राष्ट्रपति से उठाई कार्यवाही की मांग
कहा, पश्चिम बंगाल में लागू को राष्ट्रपति शासन
आनी,

पश्चिम बंगाल में तृण मूल कॉंग्रेस के गुंडों व उपद्रवियों द्वारा भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर की जा रही हिसंक घटनाओं की भाजपा मंडल आनी ने भी घोर निंदा की है।भाजपा मंडल आनी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी गुंडों की इस अमानवीय घटना के विरोध में बुधवार को कोविड 19 के नियमों का ध्यान रखते हुए, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आनी बाजार में धरना प्रदर्शन कर, टीएमसी की नेत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और टीएमसी के गुंडों व उपद्रवियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए हिसंक हमलों की घोर निंदा की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के बाद देश के महामहिम राष्ट्रपति को एसडीएम आनी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पश्चमी बंगाल की हिंसक घटनाओं के नियंत्रण के लिए यहां केंद्रीय सुरक्षा बल भेजने , हिंसा में संलिप्त गुंडा तत्वों व आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करने औऱ देश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग उठाई है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश एक ओर जहां कोरोना महामारी जैसी विकट समस्या से जूझ रहा है और मानव समाज एक दूसरे की जान बचाने में लगा है, वहीं तृणमूल कॉंग्रेस के गुंडे व उपद्रवी लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर आक्रामक हमले व हिंसा कर रहे हैं।जबकि पार्टी के कई कार्यकर्त्ताओं की चुनाब के उपरांत हत्या कर दी गई है और हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता घायल हैं।जबकि कई कार्यकर्ताओं के घरों तथा पार्टी के कई जिला व स्थानीय कार्यालयों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई।भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्र भारत में इस तरह की अमानवीय घटनाएं होना, भारतीय लोकतंत्र के लिए एक काला अध्याय है।भाजपा इस तरह की हिंसक घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,66,907
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy