हादसा
आल्टो हुई दुर्घटना ग्रस्त , 3 घायल
-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | July 11, 2021 08:22 AM
आनी,
पुलिस थाना आनी के तहत तराला के समीप एक मारुति आल्टो कार सड़क से करीब 35 मीटर नीचे जा लुढ़की।
जिससे कि उसमें सवार 3 व्यक्तियों को चोटें आई हैं।
डीएसपी आनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मारुति आल्टो कार लढागी से तराला की ओर जा रही थी तो रास्ते मे शिल्हा नाला के पास चालक देवी चन्द गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क से नीचे जा लुढ़की।
जिससे कि इसमें सवार चालक देवी चन्द, सर्वदयाल सिंह और प्रकाश को चोटें आई।
जहां से गम्भीर घायल सर्वदयाल और प्रकाश को रामपुर स्थित जोनल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।जिन्हें सिविल अस्पताल आनी में उपचार के लिए लाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
-
-