Friday, March 29, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यपाल ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ कियाघर में लगी आग का जश्न मना रहे जयराम ठाकुर : चंद्र कुमारभाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद : सीएमआओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें।सीएम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी सुजानपुर सीट , राजेंद्र राणा ने भाजपा में शामिल हो दी चुनौती, कांग्रेस कैंडिडेट की घोषणा में देरी बढ़ाएगी उलझनपरिवर्तन :  जय श्री राम के नारों के बीच राजेंद्र राणा का भाजपा ने किया स्वागतशिव के तांडव के बाद श्री राम से हुआ मिलन : आशीष शर्माभाजपा के पास नेता, नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस : श्रीकांत
-
देश

स्व. वीरभद्र सिंह की अस्थियों के राज्यभर की नदियों व संगमों पर विसर्जित करने से कांग्रेस को मिलेगा लाभ : पं. शशिपाल डोगरा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | July 18, 2021 01:55 PM
 
 
ऐसा ही योग पहले अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत के बाद भी बना था और मिला था लाभ
 
 
 
शिमला,
स्व. राजा वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद हिमाचल कांग्रेस ने जो उनकी अस्थियों को पूरे प्रदेश की नदियों और संगमों पर  विसर्जित करने का निर्णय लिया है, वह निश्चित तौर पर कांग्रेस को लाभ देगा। एक ऐसी विभूति की अस्थि का प्रदेश के हर  इलाके में जाने से उस पार्टी को लाभ देगा। ऐसा मानना है जाने-माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पं. शशिपाल डोगरा का। उन्होंने यह आंकलन अंक गणना के आधार पर किया है। 
f
पं. डोगरा कहते हैं कि अंकों की विडबना देखो, 16 अगस्त 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का स्वर्गवास हुआ था। उनके मुताबिक 1+6+8+2+0+1+8=26=2+6=8 अंक शनि का अंक है। वाजपेयी की अस्थि का विसर्जन देश के 22 राज्यों में किया। 2+2=4 राहु का अंक है। राहु शमशान का कारक है और शमशान की भस्म पूरे देश में प्रवाहित की, जिस कारण भाजपा को लाभ मिलने का योग बना। उनका कहना है कि ज़ब किसी बड़ी विभूति का आशीर्वाद पूरे देश को मिला तो भाजपा को 2019, यानी 2+0+1+9=12=1+2=3 अंक गुरु का है और इस अंक ने सत्ता दिला दी।
 
पं. शशिपाल डोगरा कहते हैं कि उसी प्रकार का योग आज हिमाचल प्रदेश में राजा वीरभद्र सिंह के इस संसार को छोड़ के चले जाने से बना है। वीरभद्र सिंह ने 8 जुलाई को अपने प्राण त्याग दिए। 8शनि का अंक है। 2021 का 5 अंक है।8+5=13=1+3=4 राहु का अंक है जो शमशान योग बनाता है। 10 जुलाई 2021को अंतिम संस्कार किया गया।10=1+0=1 अंक सूर्य का अंक है और सूर्य ग्रहों का राजा है। राजा की तरह अंतिम विदाई हुए। 17 जुलाई 2021 को राजा वीरभद्र सिंह का अस्थि विसर्जन किया गया। 1+7=8 शनि के अंक पर और शनि बहुत कुछ देता भी है और लेता भी है। उनका मानना है कि शनि न्याय का कारक है। झूठ और फरेब को नहीं मानता है। हिमाचल कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में उनकी अस्थि का विसर्जन करने का निर्णय लिया गया। एक ऐसी विभूति की अस्थि का प्रदेश के हर  इलाके में जाने से उस पार्टी को लाभ देगा।
 
पं. डोगरा कहते हैं कि अंक ज्योतिष के हिसाब से अगर देखें तो हिमाचल कांग्रेस को जहां राजनितिक लाभ मिलने का योग है, वहीं, यह एकजुटता का योग बनाता है। जो 2018 में वाजपेयी के वक्त में बना था। वहीं, विरोधी दल के लिए नुकसान देता है। जैसे 2019 में कांग्रेस को हुआ था। वे कहते हैं कि भाजपा का 1 अंक है और 1 अंक सूर्य का है। सूर्य व शनि आपस में शत्रु है। इस कारण भाजपा को नुकसान होने का योग बन रहा है। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है। 
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा एनजेएचपीएस झाकड़ी में 53वे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
-
-
Total Visitor : 1,63,87,042
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy