Friday, April 26, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
देवता कोट भझारी के सानिध्य् में ग्रामीण मेले की धूमएसडीएम की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितआयुर्वेद के महत्व बारे जानकारी दी गईस्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविर
-
देश

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने मनाया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | July 29, 2021 08:14 AM

झाकड़ी,

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने मनाया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
”संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण है,
जो मानव को किसी न किसी रूप में महत्व और मूल्य जोड़ता है।“

धरती माता की रक्षा हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। संरक्षण प्राकृतिक दुनिया के स्वास्थ्य संसाधन उपयोग, आवंटन और सुरक्षा का सिद्धांत है। यह नवीकरणीय और गैर-नवीकरणीय ऊर्जा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। वर्तमान परिस्थितियों के कारण पृथ्वी पर कई प्रजातिया या तो विलुप्त हो चुकी है या फिर विलुप्तिकरण की ओर अग्रसर है l ऐसे में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है l

निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक  नन्द लाल शर्मा  के कुशल नेतृत्व एवं दूरगामी सोच के कारण निगम ने गत वर्षो में अत्यंत उत्थान किया है,  नन्द लाल शर्मा जी ने निगम उत्थान के साथ साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी अत्यधिक बल दिया है, उनका सन्देश है की मानव की जरूरतों और हितों को ध्यान में रखते हुए संसाधनों के संरक्षण से जैविक, आर्थिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक मूल्यों के विकास को मदद मिलती है । जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है, जिससे वातावरण और जंगल के आसपास की भूमि की गुणवत्ता पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ रहे हैं। हम सभी का ये कर्तव्य बनता है की हमे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण अवश्य करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी प्राकृतिक संकट से बच सके ऐसा तभी संभव है जब हम सभी एक जुट होके कदम बढायेगे l

इसी कड़ी में देश की सबसे अनूठी जल विद्युत परियोजना, नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में 28जुलाई,2021 विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस को विकास के साथ प्रकति संरक्षण के सन्देश को जन मानस तक पहुचने के लिए निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक  नन्द लाल शर्मा जी, की तरफ से  प्रवीण सिंह नेगी, महा-प्रबंधक ( मानव-संसाधन) ने झाकड़ी कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया l साथ ही निर्देशक (कार्मिक)  मति गीता कपूर, निर्देशक ( सिविल)  एस.पी. बंसल, निर्देशक (वित्त एवं लेखा)  ऐ.के. सिंह एवं निर्देशक ( विद्युत)  सुशील शर्मा जी की तरफ से भी  प्रवीण सिंह नेगी, महा-प्रबंधक (मानव-संसाधन) ने झाकड़ी कार्यालय परिसर के पास पौधा रोपण किया l

इस अवसर पर जे. देवनाथ- महा-प्रबंधक ( वित्त एवं लेखा ,  विकास महाजन – उप महाप्रबंधक पीएसआईटी एंड सी,  राजीव कपूर – उप महाप्रबंधक ( पीएंडसी),  अजय कुमार- उप महाप्रबंधक (पीएचईएम),  ज्ञान चंद, उप महाप्रबंधक (पीएचएमएम) सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे, जिन्होंने अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक  नन्द लाल शर्मा जी के सन्देश को जन मानस तक पहुचाने के लिए पौधा रोपण किया l इस दिवस पर झाकड़ी के वार्ड सदस्या  रूप दासी जी ने भी पौधा रोपण किया l

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,70,409
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy