Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सिस्सू के सेल्फी पॉइंट में भूस्खलन को लेकर जिला प्रशासन वह सीमा सड़क संगठन की सिस्सू में बैठक आयोजितराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श विद्यालय तकलेच में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।आबकारी विभाग ने 6805 लीटर अवैध शराब बरामद कीराज्यपाल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा कीप्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति लचर, महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध के मामले : डॉ सीमा ठाकुर सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्रीराज्यपाल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा कीसीएम के सुजानपुर दौरे ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश , एकजुटता देख सुक्खू का खिला चेहरा 
-
देश

साहित्योदय सावन साहित्योत्सव का भव्य आयोजन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | August 20, 2021 08:11 AM

 

 रांची ,

अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संगम साहित्योदय के बैनर तले राँची में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन, नृत्य, गायन, सम्मान और जन्मोत्सव हुआ। डोरंडा स्थित सच्चिदानंद स्कूल में आयोजित समारोह का उद्घाटन प्रख्यात साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी, विद्याभूषण, अनिता रश्मि, डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत और विषय प्रवेश कराते हुए संस्थापक सह अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज प्रियम ने साहित्योदय की परिकल्पना और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साहित्योदय लब्धप्रतिष्ठ हस्ताक्षरों के साथ-साथ नवोदित नवांकुरों को वैश्विक फलक प्रदान कर रहा है। इसके बाद साहित्योदय राँची प्रभारी डॉ रजनी शर्मा चंदा द्वारा संकलित-सम्पादित साझा संग्रह -सावन की फुहार का विमोचन हुआ। राँची इकाई की अध्यक्ष गीता चौबे गूँज द्वारा लिखित काव्य संग्रह मन सरगम और उपन्यास बंद दरवाजे के रोशनदान का विमोचन हुआ। दोनों रचनाकारों ने अपनी पुस्तकों पर प्रकाश डाला। विमोचन के पश्चात काव्यसागर, कोरोना काल और शब्दमुसाफ़िर के रचनाकारों को साहित्योदय साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया। साहित्योदय सावन रानी और लघुकथा प्रतियोगिता के विजेताओं को मंच पर पुरस्कार और नकद राशि दी गयी। सावन रानी प्रतियोगिता की प्रतिभागी मेघा श्रीवास्तव और प्रख्यात नर्तक विपुल नायक ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। संयोजक मण्डल सदस्य मुनमुन ढाली, पुष्पा सहाय और सुदेष्णा सामंत को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्षीय संबोधन करते हुए विद्याभूषण जी ने साहित्योदय के कार्यो की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बतौर मुख्य अतिथि  अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि साहित्य का वाकई उदय अब हुआ है और साहित्योदय के बैनर तले साहित्य प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। उन्होंने शानदार काव्यपाठ भी किया। संरक्षक मण्डल सदस्य सुनील बादल ने कहा कि पंकज प्रियम ने साहित्योदय के जरिये एक नया इतिहास रच दिया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिता रश्मि, सुरिन्दर कौर औए सारिका भूषण ने इस सुंदर आयोजन के लिए साहित्योदय को बधाई दी।
इसके बाद कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित किया गया। उपस्थित कई रचनाकारों ने शानदार काव्यपाठ किया और अंत में सुरेंद्र उपाध्याय एवं खुशबू बरनवाल ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम का संचालन रुणा रश्मि और मुनमुन ढाली ने किया।

संस्थापक अध्यक्ष पंकज प्रियम ने बताया कि साहित्योदय पिछले कई वर्षों से साहित्य कला और संस्कृति के उत्थान में लगा है। इस कोरोनाकाल में साहित्योदय ने 2 हजार से अधिक आयोजन किये और सैकड़ों सम्मान प्रतियोगिता आयोजित किया। आगामी 16 सितंबर को तृतीय स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम होने हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश रमण, डॉ रजनी शर्मा, गीता चौबे, मुनमुन ढाली, कविता रानी, राजश्रीराज, संजय करुणेश, पुष्पा सहाय, खुशबू बरनवाल, सुरेंद्र उपाध्याय, सदानंद सिंह यादव, बिंदु प्रसाद, रश्मि सिंह, सुजाता प्रिय सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,62,620
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy