Saturday, April 20, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
खेल

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वावधान से भझारी युवा मण्डल कोट व महिला मण्डल कोट द्वारा मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस।

-
के.जम्वाल 7018631199 | August 29, 2021 09:53 PM

शिमला,

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान से आज आनी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लझेरी के भझारी युवा मण्डल कोट व महिला मण्डल कोट द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि सरकारी ठेकेदार लगनदास दास जी रहे उनके साथ गेस्ट आॅफ आॅनर डिपो होल्डर लझेरी खनाग कृष्ण सिंह व वार्ड पंच प्रतिभा पूर्व वार्ड पंच फूला राम, कुले राम, रूमाल सिंह व इन्द्र सिंह मौजूद रहे तदुपरांत युवा मण्डल के सदस्यो द्वारा विभिन्न तरह के खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे हर आयु वर्ग के लिए अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सौ मीटर दौड, चेयर रेस ,चम्मच दौड, घडा फोड, रस्साकशी, डांसिग चैलेंज इत्यादि खेल गतिविधियां आयोजित की गई और साथ ही साथ महिला मण्डल कोट व बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा युवा मण्डल और महिला मण्डल के सभी सदस्य एवम् उपस्थित लोगो को खेलो के महत्व के बारे मे जानकारी दी और सभी से खेलो को अपने जीवन मे अपनाने का आह्वान किया गया आज के इस कार्यक्रम मे विजयी रहे सभी प्रतिभागीयो को आगामी आने वाले कार्यक्रम मे पुरस्कृत किया जाएगा । इस मौके पर युवा मण्डल प्रधान संजीव उप प्रधान टेक सिंह सचिव राकेश कुमार सह सचिव महेश्वर कोषाध्यक्ष रणजीत और स्पोर्ट्स कमेटी व सांस्कृतिक कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार उप प्रधान हेमराज सचिव विनोद सह सचिव रविन्द्र व युवा मण्डल के अन्य तीस सदस्यो व महिला मण्डल कोट की प्रधान कमला देवी सचिव चम्पा देवी सहित बीस अन्य सदस्यो द्वारा भाग लिया गया।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,54,504
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy