राँची,
झारखंड सेवा श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में फाउंडेशन की सचिव डॉ आकांक्षा चौधरी और डॉक्टर इशिता राय ने लेबर कॉलोनी एवं बाजार हाट नेतरहाट में लगभग 150 लोगों का मुख एवं दंत संबंधी जांच एवं परामर्श किया। प्लाक डिटेक्शन किट से सबकी गंदगी की जांच भी की गई। तंबाकू उत्पादों से होने वाले नुकसानों एवं ओरल कैंसर और मुंह के सफेद छालों के विषय में भी जानकारी दी गई।
पायरिया, दर्द एवं मुख से संबंधित अन्य कई तरह की दवाइयों का वितरण किया गया। झारखंड सेवा श्री फाउंडेशन की प्रमुख शाखा रांची झारखंड में है।इसके अध्यक्ष डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गरीबों के स्वास्थ्य संबंधी सामाजिक कार्यों के प्रति झारखंड सेवा श्री फाउंडेशन प्रतिबद्ध है।इसके अध्यक्ष डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि गरीबों के स्वास्थ्य संबंधी सामाजिक कार्यों के प्रति झारखंड सेवा श्री फाउंडेशन प्रतिबद्ध है।यहां लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं।ये नक्सली प्रभावित इलाका है जहां कोई भी काम नहीं करना चाहते हैं।