Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
क्राइम

पति ने काटकर अलग कर दी पत्नी की नाक, बोला- मैंने नहीं प्रेमी ने काटी

-
August 13, 2018 12:42 PM

यूपी के शाहजहांपुर में एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की नाक अपने दांतों से काटकर अलग कर दी। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने घायल पत्नी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। पत्नी सीधे अपने पति आरोप लगा रही है। लेकिन पता कहता रहा कि ये नाक मैंने नहीं इसके प्रेमी ने काटी है। उसके अनुसार उसके चरित्र पर पूरी तरह से गलत शक किया जा रहा है। इन दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी। इनके तीन बच्चे भी हैं।

दरअसल कांट थाना क्षेत्र के ग्राम पलहोरा निवासी अर्जुन ने अपनी 37 वर्षीय पत्नी की शक के चलते दातों से नाक काटकर अलग कर दी। पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था। घटना को अंजाम देने के बाद खुद आरोपी पति ने अपनी घायल पत्नी को बेहोशी की हालत मे जिला मे भर्ती कराया। पत्नी के बेहोश होने का फायदा उठाकर आरोपी पति, पत्नी के प्रेमी पर नाक काटने का आरोप लगाने लगा। लेकिन जब पत्नी को होश आया तो पत्नी ने पति पर मारपीट कर नाक काटने का आरोप लगा दिया। इस दौरान पति काफी पत्नी को समझाता रहा लेकिन पत्नी घायल होने के बावजूद पति को हाथ लगाने नहीं दे रही थी। घायल पत्नी का कहना है कि वह बिहार की रहने वाली है। 14 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन मेरा पति मेरे ऊपर शक करता था। हमने बहुत समझाया लेकिन पति मानने को राजी नही था। गांव पंचायत हुई तब भी हमने अपने पति के साथ रहने की बात की थी। उसके बाद जब वह घर आ गई तो उसकी सास देवर और पति ने मारपीट की। उसके बाद मेरे सीने पर पैर रखकर मुंह से नाक काट दी। मेरा पति मेरे ऊपर आरोप लगा रहा है। घायल पत्नी का कहना है कि मेरा यहां कोई नहीं है। मेरी कौन सुनेगा। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि पति ने पत्नी की नाक काट दी। लेकिन अभी तक तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि महिला बिहार की रहने वाली है। उसका यहां कोई रिश्तेदार नहीं रहता है। आखिर उसकी तरफ से तहरीर थाने मे कौन देगा। लेकिन पुलिस है कि थाने मे बैठकर ही तहरीर का इंतजार कर रही है। या फिर पुलिस आरोपी पति को फरार होने का पूरा मौका दे रही हे। जबकि आरोपी पति अस्पताल मे मोजूद है और उसकी पत्नी अपने पति पर ही आरोप लगा रही है। ऐसे मे देखना होगा कि आखिर कब तक पुलिस मामले कोई कार्रवाई करती है।


-
-
Have something to say? Post your comment
-
और क्राइम खबरें
सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 25 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा कलंझड़ी माता मंदिर में चोरों ने उड़ाई नकदी ब्रेकिंग शिमला मर्डर केस मनीष का हत्यारा सत्येंद्र पाल सिंह हिमाचल पुलिस की गिरफ़्त में हरियाणा सिरसा में किया गिरफ्तार Murder माल रोड़ पर युवक पर तेजधार से हमला, युवक की मौत. नौकरी के नाम पर ठगी : युवाओं को बांटे नकली नियुक्ति पत्र ,पांच गिरफ्तार कलयुगी भाई ने अपनी ही बहन भी लूटी अस्मत 5 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था पप्पू , पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज हमीरपुर : चिट्टा रखने के आरोप में बलजिंद्र और लता गिरफ्तार भोरंज के चाव में पुलिस ने पकड़ी 5 किलो 22 ग्राम चरस चरस तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
-
-
Total Visitor : 1,63,86,647
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy