Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
देश

देश की जानी मानी साहित्यिक संस्था साहित्य संगम संस्थान दोहाशाला इकाई में काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | January 19, 2022 05:23 PM

 

देश के जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार ,व्यंग्यकार लेखक बुंदेली क्षेत्र के चिर परिचित चेहरे आ. मणिकांत चौबे जी की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव की काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई।)

नई दिल्ली,

साहित्य संगम संस्थान के तत्वावधान में 16 से 23 तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय भव्य काव्य अनुष्ठान आजादी के अमृत महोत्सव के द्वितीय दिवस  दोहाशाला इकाई में देश जे जाने माने साहित्यकारों ने अपनी काव्यहुति प्रदान की।कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेलखंड के सुपुत्र देश के जाने माने सहित्यकार आ.मणिकांत चौबे बेलिहाज जी एवं साहित्य संगम के कार्यकारी अध्यक्ष रोहित रोज के द्वारा की गयी ।
कार्यक्रम की संचालिका जयश्रीकांत द्वारा दोहा छन्द के द्वारा कवियों को आमंत्रित किया गया।

घट पीयूष छलके पटल,सागर रहे अशेष।
मणिकांचन संयोग यह,आगत आप विशेष।।
आदरेय मणिकान्त की, उज्जवल कीर्ति विशाल।
छत्रसाल के माटी के, हैं बुंदेली लाल।।

साहित्य के पुनीत यज्ञ में देश विदेश की जानी मानी हस्तियाँ ,अनिता सुधीर आख्या, अनु तोमर , डॉ.बारे लाल जैन जी , डॉ.प्रेमलता नीलम ,अनिता मिश्र सिद्धि ,हिम्मत चौरड़िया,अनिता मांदिरवार ,नकुल शर्मा अमेठी , नलिन कुमार जैन ,लीना पेंढारकर , डॉ. रघुनंदन चिले जी, नेतराम भारती जी,आभा चौहान ,महा सिंह ठाकुर, वर्तिका अग्रवाल ,मीना लोकेश,मनोज कुमार पुरोहित,श्रीकांत तैलंग ,अर्चना श्रीवास्तव मलेशिया,वेदस्मृति कृति ,नंदिता माजी शर्मा ने अपनी अपनी काव्यहुति प्रदान की। सभी की प्रस्तुतियाँ छंदबद्ध देशभक्ति के रंग से सराबोर थी।

अध्यक्ष महोदय के द्वारा नयी पीढ़ी के कवियों को उद्बोधन के द्वारा साहित्यिक अनुभव का लाभ देते हुए अपने सृजन में मौलिकता बनाये रखते हुए पैरोडी रचना न लिखने की सलाह दी।

इस काव्य अनुष्ठान का शानदार संचालन कवयित्री द्वय जयश्रीकांत जय सिंगरौली एवं मंजूषा किंजवडेकर नागपुर द्वारा किया गया। संचालन की मुख्य विशेषता स्वरचित दोहों के द्वारा सभी कवियो को आमंत्रित किया गया।
मणिकांत चौबे
**
आ .अनिता सुधीर आख्या जी
छंदों की है पारखी, है संगम की शान।
आख्या नाम प्रसिद्ध है, दोहा गुरु महान।।
**
आ. अनु तोमर
न्योता है ये प्यार का, करें आप स्वीकार।
करें सुशोभित मंच को, शोभा बढ़े अपार।।
**
आ.अनिता मिश्र सिद्धि जी
संगम की संस्थापिका, जाना माना नाम।
कार्य सिद्धि मिलती सदा, ऐसे इनका काम।।
**
आ.हिम्मत चौरड़िया
गीत मधुर लय से कहें ,दोहों की पहचान।
हिंदी की हैं सेविका ,संगम की हैं जान।।
**
आ.डॉ. नलिन कुमार जैन जी
निर्मल जिनके हैं पिता ,हिंदी गौरव गान।
खिले नलिन माही जगत ,सागर के अभिमान।।
**
आ. लीना पेंढारकर
खिलती सर में कमलिनी,खुशबू चारों ओर।
लीना थामें पुष्प को, ज्यों पतंग की डोर।।
**
आ.आभा चौहान
कविता करती खूब हैं, हिंदी का जय घोष।
आभा फैले दश दिशा,भरे छन्द से कोष।।
**
आ.महा सिंह ठाकुर जी
दोहा रचते खूब हैं, हर विषयों पर आप।
सही सुझाव जिनका रहे,भाव शिल्प की नाप।।
**
आ.मनोज कुमार पुरोहित
छंदों के ज्ञाता गुरु, बने पुरोहित खूब।
रचनाएं सुन पढ़ सभी,रस में जाते डूब।।
**
आ.श्रीकांत तैलंग जी
कविताओं की खूबियां,छंदों का है ज्ञान।
रहे पटल नित सदा , संगम का अभिधान।।
**

आ. डॉ बारे लाल जैन जी
सरल स्वभाव विशेषता ,भारत माँ के लाल।
प्राध्यापक कवि हिंद के ,हिंदी के प्रतिपाल।।
**
आ.प्रेमलता नीलम जी
जगत विख्यात छवि बनी, जिनका ऊँचा नाम।
प्रेमलता नीलम कहें , हिंदी सेवा काम।।
**
आ.अनिता मांदिरवार
कलम सुगंधित छंद से, तूली लिखे अपार।
रचना पाठ जहाँ करे ,छाए वहाँ बहार।।
**
आ.नकुल शर्मा जी उग्र अमेठी
सरल सहज व्यक्तित्व के ,रखा उग्र उप नाम।
नकुल नाम कविराय का , रहे अमेठी धाम।।
**
आ डॉ. रघुनंदन चिले जी
खूब कमाया नाम है, पाकर बहु सम्मान।
लिखनी जिनकी है प्रबल, देशभक्ति गुण गान।।
**
आ नेतराम भारती जी
सभी विधा में लेखनी, करती सृजन अपार ।
है भारत के भारती , भाषा पर अधिकार।।
**
आ.वर्तिका अग्रवाल जी
सृजन करे नित वर्तिका, रचती नूतन छंद।
चंदन चर्चित साधिका, जाने कवि वर वृंद।।
**
आ.मीना लोकेश जी
ज्यों मीना शोभे मुकुट,आभूषण की शान।
शब्द शिल्प त्यों शोभते,छंदो की हैं खान।।
**
आ.अर्चना श्रीवास्तव मलेशिया
करे अर्चना प्रेम से, नव कविता का स्पर्श।
सरल सहज मृदुभाषिणी,कद जा पहुँचा अर्श।।
**
आ.वेदस्मृति कृति जी
चमके हीरक दिव्य सी , कृति सृष्टी अनिमेष।
बिन दीपक के ढूँढ़ लो ,ऐसी छवि विशेष।।
**

संचालको के द्वारा भी अपनी देशभक्ति पूर्ण रचनाओं का पाठ किया गया ।आजादी के अमृत महोत्सव के इस काव्य अनुष्ठान में देश भक्ति के रंग में डूब गया।
संगम की प्रमाणन अधिकारी संगीता मिश्रा जी भी कार्यक्रम में के रंग लेकर उपस्थित थी।
अंत में साहित्यसंगम के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.,कुमार रोहित रोज ने शानदार दोहों के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया!

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा एनजेएचपीएस झाकड़ी में 53वे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
-
-
Total Visitor : 1,63,84,824
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy