Thursday, April 25, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वीप के जरिए मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर जोरशिमला शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजितरतन चंद निर्झर 43 पोलिंग स्टेशन में पैदल यात्रा कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए करेंगे जागरूक, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना हरी झंडी  दिखा कर करेंगे रवाना युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी: नरेंद्र अत्रीकन्या  विद्यालय में  सोमवार  से  शुरू  होगा  दस दिवसीय  संस्कृत  संभाषण शिविरनरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प : बिंदलऊना क्षेत्र के पीआरओ और एपीआरओ के लिए प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजितज़िला निर्वाचन अधिकारी ने दून व नालागढ़ में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया
-
दुनिया

यूक्रेन में फंसे हिमाचल के 60 बच्चों के परिवार ने सरकार से किया सम्पर्क

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | February 25, 2022 05:07 PM
हिमाचल विधानसभा

शिमला,

 हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सदन में यूक्रेन में फँसे हिमाचली बच्चों का मामला गुंजा। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने यूक्रेन में फँसे हिमाचल के बच्चों को सुरक्षित लाने का मामला उठाया। मुकेश अग्निहोत्री ने पूछा कि यूक्रेन में हिमाचल के कितने बच्चे फंसे हुए हुए। उन्होंने कहा कि हवाई सफर निज़ी कंपनियों के हाथ के चलते महँगे कर दिए गए है। सरकार उनको अपने खर्चे पर सुरक्षित लाने के लिए क्या कर रही है ?

 

इस पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सदन में जानकारी दी कि यूक्रेन में विद्यार्थी व अन्य लोग हिमाचल के भी फँसे हुए है। देशभर के 20 हज़ार विद्यार्थी यूक्रेन में फँसे हुए है। हिमाचल के बच्चे भी वहाँ फँसे हुए है। उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता है। केन्द्र को लिखा है कि जब तक बच्चे यूक्रेन में है उनकी सुरक्षित जगह रखा जाए और उनको सुरक्षित वापिस लाया जा सके। पीएम ने भी रूस के राष्ट्रपति से बच्चों की सुरक्षा की लेकर बात की है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया हिमाचल की कितने बच्चे वहाँ फँसे है उसकी सही जानकारी नही है। यह संख्या 100 से ज़्यादा ही सकती है। हिमाचल सरकार ने 1100 हेल्पलाइन में ऐसे बच्चों की जानकारी मांगी गई है। जिसमें 60 लोगों ने संपर्क किया है। बच्चों के लिए जो भी जरूरत होगी उनको सुरक्षित लाने के लिए हिमाचल सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और दुनिया खबरें
-
-
Total Visitor : 1,64,69,627
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy