Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
राज्य

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मंडी इकाई ने कर्मचारी हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित किया

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | April 05, 2022 05:19 AM
शिमला ,            
 
 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज मण्डी के परिधि गृह परिसर में स्थित जन संवाद कक्ष में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मण्डी जिला इकाई की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों के हित में बेहतर करने का प्रयास किया है और उन्हें पूरा वेतन तथा सभी देय लाभ समय-समय पर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदेश के कर्मचारियों का हमेशा सहयोग मिला है। सरकार ने कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से काम किया है।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मंडी इकाई की ओर से प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा, मंडी इकाई के अध्यक्ष चमन ठाकुर, महामंत्री लाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने कर्मचारी हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। 
महासंघ ने विभिन्न विभागों में 3 जनवरी, 2022 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को 2 साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने पर अन्य कर्मचारियों के समान उच्च वेतनमान प्रदान करने और जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (आईटी) को भी दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिक की तर्ज पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा तथा संशोधित वेतनमान लागू करने सहित कर्मचारी हित में उठाये गए विभिन्न कदमों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं मतदाताओं के नाम- अपूर्व देवगन सरस्वती नगर महाविद्यालय में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक चुनावी बॉन्ड पर विपक्षी दल परेशान : नंदा आज की बिग ब्रेकिंग फेसबुक हुआ क्रैश प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए डाक विभाग में पंजीकरण करवाएं लाभार्थी विकास खंड हरोली की ग्राम पंचायत छेत्रां के गांव बीदरवाल में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम 27 जनवरी को अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में होगा आयोजित संजय अवस्थी करेंगे अध्यक्षता विक्रमादित्य सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को किया सम्मानित अनछुए पर्यटन स्थल टकरासी को विकसित करने आगे आये युवा मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट प्रबन्धन पोर्टल और बैठक प्रबन्धन पोर्टल लॉंच किए
-
-
Total Visitor : 1,63,86,397
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy