Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित कियासुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यासनशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानितचंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूककांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यपमोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल
-
खेल

कुंगश में सरस्वती विद्या मंदिर की संकुल स्तरीय अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 11, 2022 06:33 PM
 
 
 
 
आनी,
शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर की अंडर-17 तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का कुंगश में विधिवत शुभारंभ हुआ। जिसमें आनी, च्वाई, दलाश, नित्थर, कुंगश और कराणा स्कूल के चार सौ प्रतिभागी दमखम दिखा रहे हैं। शुभारंभ अवसर पर नगर पंचायत आनी की अध्यक्ष सरसा देवी अपने पार्षदों सहित बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवान किया।
शुभारंभ अवसर पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मार्च पास्ट की सलामी दी। एसवीएम कुंगश के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने बताया कि छः स्कूलों के चार सौ प्रतिभागी छात्र भाग ले रहे हैं। खेलों में खो-खो, कबड्डी, वाॅलीबाल, एथलेटिक, चैस, कैरम और बैडमिंटन शामिल है। पहले राउंड के मैचों में लड़कियों के शिशु वर्ग में खो-खो में कुंगश विजेता रहा। जबकि लडकों के शिशु वर्ग के कबड्डी में आनी स्कूल विजेता रहा है।  इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरसा देवी, उपाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, ममता चैहान, प्रवीन लता, पूर्णचंद, हिमालयन शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, संकुल प्रमुख दीपक ठाकुर, योग प्रमुख प्रकाश, प्रेम पाॅल, चुनीलाल, राजेश, सोहनी राम, निदेशक दलीप वर्मा, रोशनालाल गोस्वामी , दुनीचंद ठाकुर सहित कई गण्मान्य लोग मौजूद थे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और खेल खबरें
रामपुर एच पी एस द्वारा 23वें ICPSU कबड्डी टूर्नामेंट का विधिवत रूप से समापन रामपुर जल विद्युत स्टेशन में 23 वें आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी टूर्नामेन्ट का आगाज बिलासपुर के अनीश चंदेल ने जीती मंडी ओपन हॉफ मैराथन हिमाचल केसरी पहलवान सुखदेव सिंह जम्वाल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष। नील कमल बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष। हिमालय रूप कुश्ती अखाड़ा ध्वाल के पहलवान सिद्धार्थ बने हमीरपुर केसरी। संजय कुमार (Adv.Supreme Court Of India) बने एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष आनी में रॉयल कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू आनी में रॉयल क्रिकेट कप  प्रतियोगिता 2024 के आयोजन  बारे बैठक आयोजित  नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन जीती आंतर परियोजना क्रिकेट प्रतियोगिता
-
-
Total Visitor : 1,64,63,779
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy