Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
राजनैतिक

मोदी सरकार कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी झूठे मामलें बनाकर उनके खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग; संजय निरुपम

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 12, 2022 09:05 PM
शिमला,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी  झूठे मामलें बनाकर उनके  खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।उन्होंन कहा कि मोदी सरकार राजनैतिक षडयंत्र के तहत उनके नेताओं को निशाना बना रही है।यह सब भाजपा की कांग्रेस के नेताओं के प्रति उनकी बौखलाहट है।कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए संजय निरुपम ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी को ईडी के समन को पूरी तरह राजनीति में प्रेरित बताते हुए कहा कि असल मे राहुल गांधी भाजपा को बहुत बड़ी चुनौती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान से भाजपा बोखलाहट में है।देश की गम्भीर समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए  भाजपा लोगों को भर्मित करती रही है।उन्होंने कहा कि  उदयपुर में कांग्रेस के चिंतित शिविर में जब देश जोड़ो पदयात्रा का फैसला हुआ तो उसके दूसरे दिन ही उनके नेताओं को ईडी के समन आना पूरी तरहउनके नेताओं के खिलाफ एक रजनीतिक षडयंत्र है।
निरुपम ने कहा कि केंद्र सरकार देश मे ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।जब भी देश मे चुनाव का समय आता है तो नेताओं या उनके करीबियों के घर इनकी छापा मारी शुरू हो जाती है।उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में ईडी ने 11000 से अधिक मामलें रजिस्टर्ड किये और केवल 7,8 मामलों में ही दोषी पाए गए।
निरुपम ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तहस नहस हो गई है।उन्होंने कहा कि नोटबन्दी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है।
उन्होंने कहा कि आज भारत कीआर्थिक  स्थिति श्रीलंका से भिन्न नही है।उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में 22 करोड़ से अधिक ऐसे बेरोजगार युवा है जिन्होंने नोकरी के लिये अपना नाम तक सूचीबद्ध नही करवाया।उन्होंने कहा कि इन युवाओ को अब सरकार पर कोई भरोसा नही रहा है।
संजय निरुपम ने कहा कि आज देश मे भाजपा धव्रीकरण की राजनीति कर रही है।देश में धर्म के नाम पर हिंसा हो रही है।देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि अपनी विफ़ललताओं को छुपाने के लिये लोगों में उलजुलूल बाते कर आपसी सौहार्द बिगाड़ने में लगी है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा अचार संहिता से पूर्व भोरंज के कंज्याण, समीरपुर,भरेड़ी में खुले जल शक्ति विभाग के कार्यालय, नोटिफिकेशन जारी हिमाचल में सभी 4 सीटें जीतेगी भाजपा: अनुराग ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,63,85,369
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy