Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की राजनीतिक संकट खड़ा करने की साज़िश हुई नाकाम : नेगीचंद सिक्कों की खनक में डुबो दिया भ्रष्ट नेताओं ने प्रदेश का नाम: डॉक्टर पुष्पेंद्र  वर्माआपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: धूमलसुजानपुर में अस्तित्व की लड़ाई में कौन आगे  , राजेंद्र राणा या फिर कांग्रेस ! कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं : बिंदल गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित कियासुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यास
-
राजनैतिक

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 13, 2022 06:13 PM
शिमला,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश  कांग्रेस कमेटी ने आज केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया।
इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,विधायक नंदलाल,मोहन ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छजटा,सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,कसुम्पटी के ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल  सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के  पदाधाधिकारी व सेवादल के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
सेवादल के पदाधिकारियों ने इस दौरान ईडी के सम्मन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यलय तक पैदल मार्च किया। पार्टी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ इस दौरान उन्होंने यहां जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की आलोचना की।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर ईडी के सम्मन पुती तरह राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।
--------------------------------
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान केंद्र की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान सहन नही करेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश मे ईडी, इनकम टैक्स,सीबीआई का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ राजनेतिक षडयंत्र रच रही है।
राठौर ने कहा कि आज देश भर में कांग्रेस ने इसके खिलाफ जन चेतना यात्रा शुरू की है और आज ईडी कार्यलयों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
राठौर ने कहा कि आज देश गम्भीर चुनोतियाँ से गुजर रहा है और भाजपा के धुव्रीकरण की राजनीति के चलते  लोगों का बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राजनैतिक खबरें
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में टटोली सियासी नब्ज , जिताऊ उम्मीदवारों पर मंथन सुजानपुर से किसको मिलेगा कांग्रेस टिकट : पठानिया , जितेंद्र, अरुण , नरेश या भाजपा के किसी रूष्ट नेता को MLA संजय अवस्थी और MLA चंद्र शेखर बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामलाल मारकंडा ने किया सामूहिक इस्तीफे का ऐलान भाजपा ने जारी करी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची भाजपा नेताओं ने की टंडन से मुलाकात तीनों निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल कांग्रेस के 6 बागियों ने थामा भाजपा का हाथ तीनों निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा तीन निर्दलीय दे सकतें हैं विधानसभा में आकर इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,66,982
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy