Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
दुनिया

रामपुर एचपीएस में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 22, 2022 04:29 AM

शिमला, 

 8वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामपुर एचपीएस में प्रातः 7:00 बजे दत्तनगर स्थित प्रेक्षागृह में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें परियोजना में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम है "मानवता के लिए योग

योग दिवस के अवसर पर परियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा० विवेक आनन्द सुरीन मुख्यातिथि रहे जिनका स्वागत बलजीत सिंह, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। योग शिविर का शुभारंभ डा० विवेक आनन्द सुरीन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

अपने संबोधन में डा० विवेक आनन्द सुरीन ने कहा कि योग के अनेक लाभ हैं, जो शारीरिक,

मानसिक, आध्यात्मिकसंतुलन एवं विकास में अहम भूमिका निभाता है। योग के माध्यम से व्यक्ति न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। योग से जीवन में अनुशासन बढ़ता है।

विश्व में योग की जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह हर व्यक्ति की जिममेदारी बन जाती है

कि वह योग को अपने निजी जीवन का हिस्सा बनाए।

योग शिविर में डा० प्रदीप, आयूष मंत्रालय, भारत सरकार एवं उनके सहयोगी 

अर्पित भारद्वाज ने योग के विभिन्न आसनों की जानकारी दी और सभी ने उनके मार्गदर्शन में योग किया। इस योग शिविर में परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजनो ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और भविष्य में नित्य योगासन करने का संकल्प लिया।

योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए Slogan Writing प्रतियोगिता Article Writing प्रतियोगिता एव योग से संबंधित Video Clip संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और दुनिया खबरें
-
-
Total Visitor : 1,63,84,495
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy