Thursday, April 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल की उच्च राजनीतिक परंपराओं को भाजपा ने कलंकित किया  : दीपक शर्मायूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अनीश दीवान ने भाजपा के पूर्व शिमला सांसद पर निशाना साधते हुए काहा, हिमाचल पर जल प्रलय आया उस वक़्त वो कहा थेउपायुक्त ने बीडीओ टूटू अनमोल को यूपीएससी परीक्षा पास करने पर दी बधाईबैलेट पेपर एवं पोस्टल बैलेट पेपर प्रिंट करने के संबंध में बैठक आयोजितआनी  में  अष्टमी पर बंटा घी  का हलवाडायरिया की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदम-उपायुक्तउपायुक्त की अध्यक्षता में कैथलीघाट से शकराल तक निर्मित हो रहे फोरलेन के लिए फेस-1 की निर्माणाधीन टनल की ब्लास्टिंग एवं कंपन के दुष्प्रभाव से निपटने के लिए मैसर्स सैमन इंफ्राकॉर्प के साथ बैठक आयोजितहमारी सरकार मजबूत, खुद संशय में कांग्रेस : बिंदल
-
देश

अद्भुत कार्यक्रम बिना ब्रेक बारह घण्टे का घनाक्षरी घमासान आयोजन

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | June 25, 2022 05:42 AM

 

 मुंबई, 

राष्ट्र की बात हो या हिन्दी साहित्य के विकास की साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली का अपना अलग ही अंदाज होता रहा है। हिन्दी साहित्य के विकास में एक के बाद एक अद्भुत, अद्वितीय कार्यक्रमों से न केवल साहित्य प्रेमियों बल्कि साहित्यकारों का भी मन मोह लिया है। साहित्य संगम संस्थान ने इलेक्ट्रॉनिक हिन्दी मीडिया जगत में अपने ऐतिहासिक कार्यक्रमों से तहलका मचाते हुए सभी का ध्यानाकर्षक किया है। इसी श्रृंखला में एक और जोरदार धमाका साहित्य संगम संस्थान की संगम घनाक्षरी शाला पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बिना ब्रेक बारह घण्टे घनाक्षरी विधा का फेसबुक लाइव प्रोग्राम बहुत नायाब है। इस घनाक्षरी काव्य पाठ कार्यक्रम की सहयोगी संचालिका संगीता मिश्रा से मिली जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह कार्यक्रम हिन्दी साहित्य के विकास के साथ-साथ घनाक्षरी विधान को पुनः लेखन क्षेत्र में जीवन्त करने का एक अद्भुत पहल स्वरूप है। इस अद्वितीय कार्यक्रम के प्रधान संचालक डॉ कुमार रोहित रोज़ ने बताया कि यह कार्यक्रम हिन्दी साहित्य जगत में एक और कीर्तिमान स्थापित करेगा, जिसमें देश-विदेश के तमाम घनाक्षरीविदों का जमावड़ा इस बात का गवाह बनेगा कि अभी भी घनाक्षरी विधान अपने चरम पर है। कार्यक्रम की तैयारियों, प्रस्तुतियों व प्रयोजनों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे सह संचालक मिथलेश सिंह मिलिंद ने बहुत ही सुनियोजित ढंग से प्रस्तुत किया है। संस्थान की इस एक के बाद एक सफलता के पीछे संस्थान के समस्त सदस्यों का एकजुट होकर हिन्दी साहित्य के विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता का प्रस्तुतिकरण ही है, वर्ना अकेले चना भाड़ नहीं फोड़ सकता, यह कथन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज वीर सिंह मंत्र के द्वारा मीडिया के सम्मुख कहा गया। हिन्दी साहित्य के विकास में अपने नायाब कार्यक्रमों के माध्यम से वसुधैव कुटुम्बकम का भाव प्रेषित करता यह साहित्य संगम संस्थान इलेक्ट्रॉनिक हिन्दी मीडिया जगत का एक उदीयमान सूर्य है, जिसकी चर्चा तमाम समाचार पत्र-पत्रिकाओं के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत के सभी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। यह सम्पूर्ण घनाक्षरी घमासान कार्यक्रम संस्थान के मीडिया प्रभारी व उत्कृष्ट स्वतन्त्र लेखक राजेश कुमार पुरोहित की देखरेख में सम्पन्न होगा।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और देश खबरें
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंडी से विक्रमादित्य सिंह और शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को उतारा मैदान में Breaking: मंडी से कंगना रनौत और कांगड़ा से डॉ राजीव भारद्वाज होंगे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी Delhi CM अरविंद केजरीवाल को ED ने किया गिरफ्तार, उनके घर से किया गया गिरफ्तार. कांग्रेस के बागी विधायकों की अगली सुनवाई दूसरे सप्ताह में होगी सुनवाई हमीरपुर से अनुराग ठाकुर शिमला से सुरेश कश्यप को मिला टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे : नंदा रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा सप्ताह समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित संजीव रंजन ओझा देखेंगे DGP संजय कुंडू का कार्यभार. जेपी नड्डा से मिले हर्ष महाजन राजेंद्र राणा ने हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष से दिया इस्तीफा
-
-
Total Visitor : 1,64,48,528
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy