Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित कियासुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यासनशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानितचंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूककांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यपमोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल
-
हिमाचल

गाय हमारी आर्थिकी का मूल आधार - डॉ. सैजल

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | June 25, 2022 07:40 PM

सोलन,
राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2022 के अवसर पर जि़ला प्रशासन के सौजन्य से पशुपालन विभाग सोलन द्वारा आज पशु प्रदर्शनी (गो वंश प्रदर्शनी) का आयोजन कथेड़ में किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने गौ पूजा के साथ गो वंश प्रदर्शनी शुभारम्भ किया।ृ  
डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि गाय से प्राप्त हर उत्पाद का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी पुरातन संस्कृति में गाय हमारी आर्थिकी का मूल आधार रही है। हमें स्वदेशी नस्ल की गाय पालनी चाहिए। उन्होंने जि़ला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के माध्यम से हमें प्रेरणा मिलती है और समाज में गौवंश के प्रति जागृति उत्पन्न होती है।
आयुष मंत्री ने उप निदेशक पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से ग्राम स्तर पर प्रत्येक नागरिक को गौवंश के महत्व के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि गौवंश संरक्षण के लिए सरकार ने प्रदेशभर में गौ अभ्यरण स्थापित किए हैं।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने प्रदर्शनी के समापन पर प्रदर्शनी में विजेताओं को पुरस्कृत किया। पशु प्रदर्शनी में साहिवाल नस्ल की गाय की श्रेणी में स्वामी ओम देव की गाय प्रथम, मदन लाल की गाय द्वितीय और प्रदीप की गाय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रेड सिन्धी नस्ल गाय की श्रेणी में स्वामी ओम देव की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गिर नस्ल की गाय की श्रेणी में स्वामी ओम देव की गाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। थारपार्कर, हरियाणा, कांकरेज व राठी नस्ल की गाय की श्रेणी में अनिल कुमार की गाय प्रथम, पंकज गुप्ता की गाय द्वितीय रही। पहाड़ी नस्ल की गाय की श्रेणी में ठाकुर धरमार्थ न्यास गौ सदन डांगरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एचएफ ग्रेडिड नस्ल की गाय की श्रेणी में शमी धर्मपुर की गाय प्रथम, राजेश की गाय द्वितीय तथा राजीव की गाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जर्सी ग्रेडिड नस्ल की गाय की श्रेणी में मनोज शर्मा की गाय प्रथम, दिनेश की गाय द्वितीय और नुपूर की गाय तृतीय रही। बछड़ियों की प्रदर्शनी में देवेन्द्र प्रथम, सुरजीत द्वितीय तथा सुरेन्द्र तृतीय रहे।
इस अवसर पर कृषि उपज विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविन्द्र परिहार, किसान मोर्चा के जि़ला उपाध्यक्ष मदन ठाकुर, नगर पालिका सोलन के पार्षद कुलभूषण गुप्ता, पशु पालन विभाग के उप निदेशक बृज भूषण गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, पशुपालन विभाग से डॉ. जीवन, डॉ. उपेन्द्र. डॉ. पवन पाल, डॉ. मनदीप, डॉ. विजय पाठक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
गीता कपूर, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एसजेवीएन की आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट 2023-24 के विजेताओं को सम्मानित किया सुखविंदर सुक्खू के तानाशाही रवैये से आज कांग्रेस की नाव डूब रही:  राजेंद्र राणा  बुधबार को आनी में 898 अधिकारी कर्मचारियों को दिया जायेगा पहले चरण का पूर्वाभ्यास नशामुक्त ऊना अभियान के तहत रील कंटेस्ट के विजेता सम्मानित चंबा फ़र्स्ट’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर  मिशन स्कूल आनी में  स्वीप टीम ने बच्चों को मतदान के प्रति किया जागरूक कांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यप मोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है : बिंदल सांसद निधि को लेकर झूठ बोल रहे कांग्रेस नेता : सुखराम  सिस्सू के सेल्फी पॉइंट में भूस्खलन को लेकर जिला प्रशासन वह सीमा सड़क संगठन की सिस्सू में बैठक आयोजित
-
-
Total Visitor : 1,64,63,910
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy