Friday, April 19, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
एसडीएम अर्की यादविन्द्र पाल की अध्यक्षता में स्वीप टीम अर्की ने लगाया मतदाता जागरूकता शिविरसुदृढ़ लोकतंत्र निर्माण के लिए मतदान आवश्यक अतिरिक्त उपायुक्त ने की ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षतालोकसभा का चुनाव राष्ट्रवादी शक्तियों और परिवारवादी शक्तियों के बीच : बिंदललोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों की पहली रेंडमाइजेशन का आयोजनहिमाचल की उच्च राजनीतिक परंपराओं को भाजपा ने कलंकित किया  : दीपक शर्मायूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अनीश दीवान ने भाजपा के पूर्व शिमला सांसद पर निशाना साधते हुए काहा, हिमाचल पर जल प्रलय आया उस वक़्त वो कहा थेउपायुक्त ने बीडीओ टूटू अनमोल को यूपीएससी परीक्षा पास करने पर दी बधाई
-
हिमाचल

गोविन्द सागर में पाई जाने वाली मछली पुर्णतः ऑर्गेनिक- सुभाष ठाकुर

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | June 30, 2022 07:54 PM

हिमाचल प्रदेश के सामान्य जलाशयों में 16 जून से 15 अगस्त तक किसी भी प्रकार के मछली शिकार व बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध

बिलासपुर, 

विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने आज मतस्य विभाग की ओर से कोल जलाशय के कसोल में 1 लाख 30 हजार कॉमन मछली का बीज डाला ताकि आने वाले समय में मछुाआरों को कोल जलाशय मे भरपूर मछली मिल सके। इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि गोविन्द सागर जलाशय में 36 सहकारी सभाओं के माध्यम से लगभग 2 हजार 737 तथा कोल जलाशय में 5 मतस्य सहकारी सभाओं के माध्यम से लगभग 233 मछुआरे मछली पकडने का कार्य कर अपने तथा अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे है। उन्होने कहा कि मछुआरो के कल्याण के लिए मतस्य विभाग द्वारा नीली क्रांति योजना के अन्तर्गत 254 मछुआरों को आवास निर्माण के लिए 75 हजार व 1 लाख तीस हजार की दर से लगभग तीन करोड रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई। सुभाष ठाकुर ने कहा कि कोल जलाशय तथा गोविन्द सागर में पाई जाने वाली मछली पुर्णतः ऑर्गेनिक है जिसके कारण उसकी सब जगह अधिक मांग रहती है।
उन्होेने कहा कि जलाशय के 120 मछुआरों को किश्ती, गिल जाल व तम्बू क्रय करने के लिए 59 लाख की सहायता प्रदान की गई। उन्होने कहा कि प्रधानमन्त्री मतस्य संपदा योजना के अन्तर्गत 13 मछुआरों को 75 हजार रूप्यंे की मोटर साईकिल पर सामान्य जाति के मछुआरों को 40 प्रतिशत की दर से 30 हजार रूपये तथा महिला वर्ग व अनूसूचित जाति के मछुआरो को 60 प्रतिशत की दर 45 हजार की राशि अनुदान के रूप  में दी गई।
उन्होने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत मतस्य आवतरण केन्द्र्र बिलासपुर व कसोल की सात मतस्य सहकारी सभाओं के लगभग 383 मछुआरांे के कल्याण के लिए मतस्य विभाग द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाए चलाई जा रही है। क्षेत्र के 31 मछुआरो को मछुआरा आवास योजना के अतर्गत आवास निर्माण के लिए 38.65 लाख रूपये, किश्ती निर्माण के लिए 24 मछुआरों  को 12.20 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त कोविड 19 से प्रभावित 269 मछुआरांे 5.38 लाख रूपए की सहायता राशि तथा 191 मछुआरों को अनुदान के रूप में गिल जाल प्रदान किए गए। उन्होने कहा कि वर्ष 2021-22 में बन्द सीजन राहत भत्ते के रूप में 10.71 लाख की सहायता प्रदान की गई। इसी प्रकार मतस्य आवतरण केन्द्र बिलासपुर के 180 मछुआरोें व मतस्य आवतरण केन्द्र कसोल के 40 मछुआरों को मछली पकडते समय जीवन सुरक्षित रखने के लिए लाईफ जैकेट भी वितरित की है।
निदेशक मत्स्य सतपाल मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सामान्य जलाशयों में 16 जून से 15 अगस्त तक किसी भी प्रकार के मछली शिकार व बिक्री पर पुर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जलाशयों एवं सामान्य नदी नालों व इनकी सहायक नदियों में 12 हजार से अधिक मछुआरे मछली पकड़ कर अपनी रोजी रोटी कमाने में लगे हैं। उन्होने कहा कि मछुआरों की सुविधा के लिए कोल जलाशय में कसोल, बेरल, व सुन्नी में तीन मतस्य आवतरण केन्द्रों का निर्माण किया गया है। कोल जलाशय में ट्राउट मछली पालन को बढावा देने के लिए 24 केजो की स्थापना की गई है। जिसमें 12.35 लाख रूपये मुल्य की 3.365 मिट्रिक टन ट्राउट मछली का उत्पादन किया गया।
कसोल में आयोजित कार्यक्रम में आज विधायक सुभाष ठाकुर द्वारा 12 मछुआरों को अनुदान सहायता के रूप में गिल जाल भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर सहायक निदेशक मतस्य श्याम लाल शर्मा, पंकज ठाकुर, बीडीसी सदस्य हरनोडा अशोक कुमार, हरनोडा के पूर्व प्रधान रमेश कौण्डल, फिश कॉपरेटिव सोसाइटी कसोल बाल मुक्कंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
एसडीएम अर्की यादविन्द्र पाल की अध्यक्षता में स्वीप टीम अर्की ने लगाया मतदाता जागरूकता शिविर सुदृढ़ लोकतंत्र निर्माण के लिए मतदान आवश्यक  अतिरिक्त उपायुक्त ने की ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता लोकसभा का चुनाव राष्ट्रवादी शक्तियों और परिवारवादी शक्तियों के बीच : बिंदल लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों की पहली रेंडमाइजेशन का आयोजन हिमाचल की उच्च राजनीतिक परंपराओं को भाजपा ने कलंकित किया  : दीपक शर्मा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अनीश दीवान ने भाजपा के पूर्व शिमला सांसद पर निशाना साधते हुए काहा, हिमाचल पर जल प्रलय आया उस वक़्त वो कहा थे उपायुक्त ने बीडीओ टूटू अनमोल को यूपीएससी परीक्षा पास करने पर दी बधाई बैलेट पेपर एवं पोस्टल बैलेट पेपर प्रिंट करने के संबंध में बैठक आयोजित डायरिया की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदम-उपायुक्त
-
-
Total Visitor : 1,64,50,516
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy