Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

जल शक्ति मंत्री ने की नगर निगम मंडी में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | June 30, 2022 07:57 PM

मंडी,

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने नगर निगम के अधिकारियों को  भ्यूली तथा पुरानी मंडी क्षेत्र में सीवरेज लाईन में नई पाईपें बिछाने के निर्देश दिए हैं। वे नगर निगम मंडी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम मंडी में विकास कार्यों की प्रगति को लेकर वार्ड वार जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर ने नगर निगम के रूप में मंडी को विकास की अनुपम सौगात दी है। यहां के नियोजित और टिकाऊ विकास के लिए सरकार हर तरह से मदद कर रही है। समुचित धनराशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये निगम को दिए हैं। ये धनराशि हर वार्ड में विकास कार्यों के लिए आबंटित की जाएगी। मंत्री ने कहा कि वे 15 दिन के बाद निगम के हर वार्ड का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने मंडी शहर को तारों के जंजाल से मुक्त बनाने के लिए योजनापूर्वक करने को कहा। उन्होंने जल निकासी पाइपों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
 उन्होंने सभी पार्षदों से उनके क्षेत्र में कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति को लेकर जानकारी ली और अपने-अपने क्षेत्र में उनसे विकास कार्यों को गति देने के लिए सक्रिय सहयोग को कहा।
      इस अवसर पर विधायक जवाहर ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, प्रकाश राणा, नगर निगम की महापौर दीपाली जस्वाल, उप-महापौर विरेन्द्र भट्ट, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसडीएम सदर रितिका जिंदल, नगर परिषद मंडी की पूर्व अध्यक्ष सुमन ठाकुर, समस्त पार्षदगण, नगर निगम मंडी के आयुक्त एच.एस राणा, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग उपेन्द्र वैद्य, परियोजना अधिकारी, डीआरडीए नवीन शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
चुनाव को लेकर विभिन्न स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित  जेंडर बजटिंग पर तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न मेरा नाम है न अभियान के अन्तर्गत शिक्षण संस्थानों में बनाए जाएंगे कैंपस एंबेसडर सुक्खु सरकार खो चुकी जनता में अपना विश्वास  : आशीष शर्मा  आवासीय आयुक्त ने  विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्यायः जगत सिंह नेगी मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एमसीएमसी की बैठक का आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अध्यक्षता हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक : अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता अधिकारियों को दी जेंडर बजटिंग की जानकारी
-
-
Total Visitor : 1,63,85,311
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy