Friday, March 29, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

माताओ, वहिनों, बेटियों को किराये मे 50 प्रतिशत छूट प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल- राजेन्द्र गर्ग

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | June 30, 2022 08:12 PM

बिलासपुर ,

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मन्त्री राजेन्द्र गर्ग द्वारा हिमाचल पथ परिवहन द्वारा महिलाओं को राज्य के भीतर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों के किराये में 50 प्रतिशत छुट योजना के शुभारम्भ पर आज एचआरटीसी बस स्टैड बिलासपुर में जिला स्तरीय समारोह नारी को नमन योजना कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होेने इस अवसर पर मुख्य मन्त्री के धर्मशाला से राज्य स्तरीय समारोह के उपलक्ष पर वर्चअल सम्वाद में हिस्सा लेते हुए कुठेडा निवासी रंजना देवी को फूल और टिकेट देकर सम्मानित किया। वर्चअल सम्वाद कार्यक्रम के दौरान कुठेडा निवासी रंजना ने मुख्यमन्त्री के साथ वेवाकी से सम्वाद करते हुए महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसांे में किराये में 50 प्रतिशत छुट देने के लिए गर्मजोशी के साथ हार्दिक आभार व्यक्त किया।  मुख्य मन्त्री जय राम ठाकुर द्वारा रंजना देवी से वार्तालाप करते हुए उनके घर की महिला सदस्यांे के बारे में जानकारी प्राप्त की और लागू की गई योजना से सम्बन्धित उनके आर्थिक बोझ कम होने का हवाला दिया। इस अवसर पर समारोह में पधारी महिला मण्डल की पदाधिकारी महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा मुख्य मन्त्री का तालियों और नारों से आभार व्यक्त किया।
राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि नारियों को नमन योजना कार्यक्रम के तहत अब प्रदेश की माताओ, वहिनों, बेटियों को किराये मे 50 प्रतिशत छूट देना प्रदेश सरकार का सराहनीय पहल है जो महिला सशक्तिकरण के सुदृढीकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम है जिसके लिए उन्होने मुख्य मन्त्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर लोगों द्वारा लाईव वर्चअल सम्वाद के माध्यम से मुख्य मन्त्री का शुभ संदेश सुना।
इस अवसर पर सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर, जिला भाजपा प्रवक्ता रोशन लाल ठाकुर, प्रदेश कार्यकरण सदस्य रक्षा कपिल, महिला मोर्चा घुमारवी की अध्यक्षा कमलेश, उपाध्यक्षा बवीता, एसडीएम रामेश्वर दास, डीएसपी राजकुमार, आरएम एचआरटीसी जेएस चौधरी, महिला मोर्चा की सदस्य, पंचायती राज सस्था की महिला पदाधिकारी, महिला मण्डल की सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
चुनाव को लेकर विभिन्न स्थानों पर स्वीप गतिविधियां आयोजित  जेंडर बजटिंग पर तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न मेरा नाम है न अभियान के अन्तर्गत शिक्षण संस्थानों में बनाए जाएंगे कैंपस एंबेसडर सुक्खु सरकार खो चुकी जनता में अपना विश्वास  : आशीष शर्मा  आवासीय आयुक्त ने  विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित वर्तमान सरकार ने लिखा जन कल्याण का नया अध्यायः जगत सिंह नेगी मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एमसीएमसी की बैठक का आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अध्यक्षता हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक : अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता अधिकारियों को दी जेंडर बजटिंग की जानकारी
-
-
Total Visitor : 1,63,85,351
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy